लाइव टीवी

Bigg Boss 15: शिविन नारंग के साथ जुड़ा नाम, सीरियल के कारण हुआ था विवाद, जानिए कौन हैं तेजस्वी प्रकाश

Updated Sep 28, 2021 | 17:46 IST

Bigg Boss 15 Contestant Tejaswi Prakash: बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश पहली कंटेस्टेंट होंगी। जानिए तेजस्वी के बारे में...

Loading ...
Tejaswi Prakash
मुख्य बातें
  • तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं।
  • तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का हिस्सा रह चुकी हैं।
  • तेजस्वी प्रकाश ने महज 18 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

मुंबई. बिग बॉस 15 टीवी पर दो अक्टूबर से टेलिकास्ट होने जा रहा है। वहीं, इस सीजन के कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठने लगा है। खतरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। 

तेजस्वी प्रकाश एक्ट्रेस के अलावा क्वालिफाइड इंजीनियर हैं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। हालांकि, 18 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तेजस्वी को पहचान टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनों की से मिली थी। इसके बाद उन्होंने स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर जैसे सीरियल में काम किया।  

शिविन नारंग से जुड़ा था नाम
तेजस्वी प्रकाश का नाम खतरों के खिलाड़ी 10 के कंटेस्टेंट शिविन नारंग के साथ भी जोड़ा था। सोशल मीडिया पर दोनों को #TeVin कहा जा रहा था। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश ने इस रिश्ते पर कहा था, 'मुझे नहीं पता कि फैंस ने हमारे बीच ऐसी क्या दोस्ती देखी थी। हां  हम अच्छे दोस्त हैं। इसके आगे कुछ नहीं। मेरे दोस्त तक मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं उसे डेट कर रही हूं। मैं उसे डेट नहीं कर रही।'

सीरियल के कारण हुआ था विवाद 
तेजस्वी प्रकाश सीरियल पहरेदार पिया की में नजर आई थीं। इस सीरियल पर काफी विवाद हुआ था। तेजस्वी प्रकाश चाइल्ड एक्टर अफ्फान खान के अपोजिट नजर आई थीं। दर्शकों ने इस सीरियल का काफी विरोध किया था।  

शो में दिखाया गया था कि तेजस्वी के किरदार की शादी एक नौ साल के बच्चे से हो जाती है। शो को विरोध के बाद बंद कर दिया गया था। कुछ वक्त बाद ये सीरियल दोबारा आया था और रोहित सुचांति लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।