लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Female Contestant: तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट से लेकर शमिता शेट्टी तक, ये हैं बिग बॉस 15 की गर्ल गैंग

Updated Oct 04, 2021 | 10:48 IST

Bigg Boss 15 Female Contestant: बिग बॉस 15 में इस बार कई फीमेल कंटेस्टेंट हैं। शमिता शेट्टी, विधि पांड्या, तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट, अफसाना खान घर में मेल कंटेस्टेंट को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

Loading ...
Bigg Boss 15 female contestant
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में गर्ल पावर का जलवा दिखेगा।
  • बिग बॉस 15 में कई फीमेल कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं।
  • शमिता शेट्टी,  डोनल बिष्ट, तेजस्वी प्रकाश इस सीजन धमाल मचाने को तैयार हैं।

मुंबई. बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स के ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है। शो में इस बार गर्ल पावर देखने को मिलेगी। बिग बॉस 15 ओटीटी का खिताब दिव्या अग्रवाल ने ही जीता था। शमिता शेट्टी,  डोनल बिष्ट, तेजस्वी प्रकाश इस सीजन धमाल मचाने को तैयार हैं।

बिग बॉस 15 ओटीटी में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी फाइनलिस्ट रही थीं। बिग बॉस 15 में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने जा रही हैं। शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन तीन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के कारण उन्होंने बिग बॉस को बीच में ही छोड़ दिया था। बिग बॉस 15 ओटीटी में उनके और राकेश बापट के बीच करीबी काफी सुर्खियों में रही थी। 

डोनल बिष्ट 
डोनल ने टीवी सीरियल एक दीवाना था में शरण्या और रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल की भूमिका निभाई थी। उत्तराखंड के चमोली में रहने वाली डॉनल बिष्ट एक टीवी एक्टर और मॉडल हैं। डोनल बिष्ट ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल एयरलाइंस से की थी। वहीं, एक्ट्रेस बनने से पहले डोनल एक टीवी न्यूज चैनल में पत्रकार रह चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश 
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 से पहले खतरों के खिलाड़ी की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। तेजस्वी को पहचान टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनों की से मिली थी। इसके बाद उन्होंने स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर जैसे सीरियल में काम किया। तेजस्वी प्रकाश सीरियल पहरेदार पिया की में नजर आई थीं। इस सीरियल पर काफी विवाद हुआ था।

विधि पांड्या
विधि पांड्या  टीवी सीरियल उड़ान, बालिका वधु और तुम ऐसे ही रहना में नजर आ चुकी हैं। वह साल 2014 में टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। विधि का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने सेंट लॉरेंस हाई स्कूल मुंबई से पढ़ाई की है। इसके बाद सोफिया कॉलेज मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। टीवी सीरियल तुम ऐसे ही रहना में उन्होंने किरन महेश्वरी का किरदार निभाया था। 

अकासा सिंह
‘इंडियाज रॉ स्टार’ जैसे प्रोग्राम होस्ट रह चुकीं अकासा सिंह सीजन 15 में हिस्सा लेने वाली हैं। अकासा सिंह को ब्रेक म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने दिया था। अकासा सिंह ने  गाना 'खींच मेरी फोटो' गाया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा वह मीका सिंह के म्यूजिक ग्रुप का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 10 लड़कियों में वह अकेली लड़की थीं।

अफसाना खान
पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस 15 में नजर आएंगी। अफसाना खान होटल में क्वारंटाइन थीं इस दौरान उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। सलमान  खान को अफसाना  खान  ने बताया था कि वो अपनी शादी छोड़कर बिग बॉस 15 में आई हैं। उनकी नवंबर में शादी होने वाली थी। अफसाना खान को गाने तितलियां से पहचान मिली थी। 

मीशा अय्यर
एक्ट्रेस और मॉडल मीशा अय्यर बिग बॉस के घर में बंद होने जा रही हैं। मीशा अय्यर ने विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ स्पेस में हिस्सा लिया था। शो में उनके साथ प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल भी थे। 

मीशा अय्यर स्प्लिट्सविला के 12वें सीजन का भी हिस्सा रह चुकी है। स्प्लिट्सविला सीजन 13 को भी होस्ट कर चुकी हैं। मीशा अय्यर सोशल मीडिया पर भी  बेहद एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद बोल्ड फोटोज शेयर कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।