लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Elimination: ईशान सहगल हुए बिग बॉस से बाहर, विदाई देते हुए सलमान खान ने कहा- 'रोमांस के बल पे तो शो नहीं चलता है...'

Updated Nov 08, 2021 | 07:42 IST

Bigg Boss 15 Elimination Ieshaan Sehgaal : सलमान खान ने कहा कि कैसे ईशान मैंने आपको चेतावनी दी थी कि आपको अपना सारा ध्यान ईमानदारी से गेम खेलने में लगाना चाहिए, ना की मायशा के साथ समय बिताने में लगाना चाहिए...

Loading ...
बिग बॉस 15।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 में अब एक और एविक्शन हो गया है।
  • सलमान खान ने दूसरे एलिमिनेशन का ऐलान किया।
  • मायशा के बाद ईशान भी शो से बाहर हो गए हैं।

बिग बॉस-15 में दिवाली वीकेंड काफी सरप्राइजिंग रहा। इस हफ्ते रियलिटी शो में काफी कुछ देखने को मिला। बिग बॉस-15 में 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नेहा भसीन और राकेश बापट की नई एंट्री हुई है। इसी के साथ बिग बॉस-15 के इस वीकेंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन भी हुआ। जैसा कि शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में मायशा अय्यर बेघर हो गई थीं। बिग बॉस-15 में गर्लफ्रेंड मायशा के बाहर होने से ईशान सहगल शॉक्ड में पड़ गए थे।

बिग बॉस-15 में अब एक और एविक्शन हो गया है। रविवार वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दूसरे एलिमिनेशन का ऐलान किया। होस्ट सलमान खान ने घोषणा की, कि ईशान सहगल को सबसे कम वोट मिले हैं और उनको इसी वजह से शो से बाहर जाना होगा। सलमान ने ये भी कहा कि ईशान अब अपने प्यार मायशा के पास जा सकते हैं।

सलमान खान ने बिग बॉस-15 में एलिमिनेशन की घोषणा करते हुए बताया कि ईशान फिनाले की रेस में अब आगे नहीं बढ़ेंगे। वो अब बिग बॉस 15 की जर्नी से बाहर हो गए हैं। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि कैसे ईशान मैंने आपको चेतावनी दी थी कि आपको अपना सारा ध्यान ईमानदारी से गेम खेलने में लगाना चाहिए, ना की मायशा के साथ समय बिताने में लगाना चाहिए।

बिग बॉस-15 में इससे पहले के एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने ईशान सहगल से सवाल किया था कि मायशा के एलिमिनेशन के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं? उनकी प्रतिक्रिया सुनने के बाद होस्ट ने उल्लेख किया था कि कैसे उनकी गर्लफ्रेंड मायशा के साथ रोमांस ने उन्हें एविक्शन तक ला दिया। सलमान ने कहा कि कैसे उन्होंने कई बार चेतावनी दी थी और उन्हें खेल को गंभीरता से खेलने के लिए कहा था। 'रोमांस के बल पे तो नहीं चलता है ना ये शो। इतने समय से बोल रहे थे आपको, आप लोग कुछ कर ही नहीं रहे थे।'

आपको बता दें ईशान सहगल अपनी बिग बॉस 15 की जर्नी के दौरान मायशा अय्यर के साथ अपने लव एंगल के कारण खूब चर्चा रहे थे। शो में मिले दोनों कंटेस्टेंट को एक हफ्ते के अंतराल में प्यार हो गया था और उन्हें अपने रिश्ते के लिए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।