लाइव टीवी

Bigg Boss 15: बिग बॉस-15 में हो रही है 4 वाइल्ड कार्ड एंट्री, नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना से तारक मेहता की बबीता भाभी तक बनीं कंटेस्टेंट!

Updated Jan 02, 2022 | 17:38 IST

Bigg Boss 15 Wild card Entry 4 in Colors Show: जो चार नए सेलेब्स अब बिग बॉस-15 शो में नजर आएंगे वो टेलीविजन जगत के काफी लोकप्रिय सदस्य हैं। नागिन 5 की एक्ट्रेस सुरभि चंदना और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता की पॉपुलैरिटी जनता में अच्छी खासी है...

Loading ...
बिग बॉस 15।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा झटका लगने वाला है।
  • अब शो में एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है!
  • ये चार नए सेलेब्स टेलीविजन जगत के काफी लोकप्रिय स्टार्स हैं।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस-15 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि अब शो में एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है! जी हां, एक बड़ा खुलासा हुआ है कि अपकमिंग एपिसोड में टीवी इंडस्ट्री की चार लोकप्रिय हस्तियां बिग बॉस में एंट्री लेने वाली हैं। जो कि घरवालों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

बिग बॉस-15 के होस्ट सलमान खान ने बताया है कि इसे सीजन का सबसे बड़ा मोड़ बताया जा रहा है और इससे निश्चित रूप से मौजूदा कंटेस्टेंट्स के जीवन और खेल में बड़ी परेशानियां आने वाली हैं। क्योंकि अब बिग बॉस-15 में सुरभि चंदना, विशाल सिंह, मुनमुन दत्ता और आकांक्षा पुरी एंट्री लेने वाले हैं।

बिग बॉस-15 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स को इस नए ट्विस्ट के बारे में जैसे ही पता चलता है ये सभी चौंक जाते हैं। उन्हें बताया जाता है कि 4 मशहूर हस्तियां पहले से ही बिग बॉस हाउस के एक अलग इलाके में रह रही हैं और ऐसा लग रहा है कि इस खुलासे से कंटेस्टेंट के होश उड़ गए हैं।

अब बिग बॉस में जल्द सुरभि चंदना कंटेस्टेंट्स के कार्यों में 'खामियां' खोजने और उनके कार्य रद्द करने की क्षमता पर सवाल उठाती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उन्हें चुनौती देगीं कि वे अब 'खामियां' ढूंढ कर दिखाएं। यह दर्शाता है कि आने वाले एपिसोड में अब कंटेस्टेंट्स को कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

जो चार नए सेलेब्स अब बिग बॉस-15 शो में नजर आएंगे वो टेलीविजन जगत के काफी लोकप्रिय सदस्य हैं। सुरभि चंदना को नागिन 5 और इश्कबाज में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, विशाल सिंह ने साथ निभाना साथिया के साथ पॉपुलैरिटी पाई है वहीं मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी के रूप में प्यार किया जाता है और आकांक्षा पुरी को विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती की भूमिका के लिए जाना जाता है। बिग बॉस 15 में इन टीवी एक्टर्स की एंट्री क्या रोमांचक मोड़ लेकर आएगी ये देखना अभी बाकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।