लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Highlights: घर के अंदर खत्म हुए सारे कनेक्शन, निक्की तंबोली ने किया प्रतीक सहजपाल को किस

Updated Sep 06, 2021 | 22:29 IST

Bigg Boss 15 Ott Day 29 Highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी के पांचवें हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। अक्षरा और मिलिंद गाबा के बाद घर के अंदर अब केवल सात ही कंटेस्टेंट्स रह गए हैं।

Loading ...
Bigg Boss 15 OTT Day 30
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में आज निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक की एंट्री हुई।
  • निक्की और रुबीना ने घरवालों को एक टास्क दिया।
  • घर के सारे कनेक्शन अब खत्म हो गए हैं। घरवालों को अकेले अपना गेम खेलना है।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी का सेमिफाइनल वीक शुरू हो गया है। मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह के शॉकिंग एलिमिनेशन के बाद अब घर में केवल सात कंटेस्टेंट्स ही रह गए हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली ने एंट्री ली। 

शमिता शेट्टी को रविवार का वार में निशांत भट्ट ने घमंडी का टैग दिया था। ये चीज शमिता शेट्टी को पसंद नहीं आई। वह निशांत भट्ट से लड़ जाती हैं। यही नहीं, शमिता शेट्टी राकेश बापट पर भड़कती हैं। शमिता के मुताबिक राकेश बापट ने गेम में उनका साथ नहीं दिया। हालाांकि, वह अपना  बचाव अपने आप  कर सकती हैं। शमिता फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Bigg Boss 15 OTT Day 30 Highlights

  1.  घर के अंदर आज रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली की एंट्री होती हैं। निक्की तंबोली प्रतीक सहजपाल को बुलाती हैं और उन्हें किस करती हैं। वह कहती हैं कि प्रतीक बहुत ज्यादा हैंडसम हैं।  
  2.  रुबीना और निक्की तंबोली घरवालों के लिए एक टास्क लेकर आए हैं। घर के सदस्यों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। दोनों ग्रुप को आपसी सहमति से बताना है कि वह घर के अंदर किस सदस्य को नहीं देखना चाहते हैं। इसका कारण भी घरवालों को बताना है। 
  3.  दिव्या अग्रवाल शमिता शेट्टी का नाम लेती हैं। हालांकि, नेहा भसीन इससे सहमत नहीं होती हैं। इसके बाद दोनों में बहस हो जाती है। आखिर में शमिता शेट्टी की फोटो को फाड़ दिया जाता है। 
  4.  दिव्या और नेहा के बाद अब प्रतीक सहजपाल और मुस्कान जट्टाना को बुलाया जाता है। दोनों आपसी सहमति से दिव्या अग्रवाल का नाम लेते  हैं। इसके  बाद दिव्या की फोटो को फाड़ दिया जाता है।
  5.  राकेश बापट, निशांत और शमिता शेट्टी को बुलाते हैं। तीनों को आपसी सहमति के साथ दो फोटोज को फाड़ना है। तीनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाती हैं। आखिर में प्रतीक सहजपाल और मुस्कान की तस्वीर को फाड़ दिय जाता है।

बिग बॉस 15 ओटीटी में अब सभी कनेक्शन को खत्म कर दिया गया है। बिग बॉस ने बताया कि सभी दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल, मूस जट्टाना और निशांत भट्ट अब अकेले खेलेंगी

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।