लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Highlights: मिलिंद गाबा-अक्षरा सिंह हुए घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Updated Sep 05, 2021 | 22:51 IST

Bigg Boss 15 5 Sept 2021: बिग बॉस 15 ओटीटी में रविवार का वार में आज एक नहीं दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए हैं। वहीं, सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट दिया गया।

Loading ...
Milind Gaba, Akshara Singh
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में आज सीजन का सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ।
  • बिग बॉस 15 में आज सिद्धार्थ शुक्ला को भी ट्रीब्यूट दिया गया।
  • घर के अंदर ऋचा चड्ढा और रॉनित रॉय घर के अंदर आए।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी के आज रविवार का वार में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को आज श्रद्धांजलि दी गई। सिद्धार्थ को याद करते हुए शो के होस्ट करण जौहर भी इमोशनल हो गए। यही नहीं, शो में सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास ट्रीब्यूट भी दिया गया। इस हफ्ते एक नहीं दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट होंगे।

बिग बॉस ओटीटी का आज चौथा हफ्ता भी खत्म हो गया है। शो में आज सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई। सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस 13 के सारे पल दिखाए गए। करण जौहर ने कहा, 'सिद्धार्थ शुक्ला दिल के बहुत अच्छे और हंसमुख इंसान थे. उनकी मुस्कान बेहद प्यार थी और वह दिल के साफ थे। उनके जाने इस दुनिया में ना होने की कमी हमेशा खलती रहेगी।' 

Bigg Boss 15 Ott Ravivaar Ka Vaar Highlights

  1.  करण जौहर अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा को डांट लगाते हैं। दोनों ने नेहा भसीन पर भद्दा कमेंट्स किया था। दोनों अपने कमेंट्स के लिए माफी मांगते हैं। नेहा कहती हैं कि वह इसी तरह अपनी फीलिंग्स बताती हैं जब किसी को लाइक करती हैं।
  2.  करण जौहर अक्षरा सिंह से कहते हैं कि वह लोगों को जज करती हैं। अक्षरा मना करती हैं। हालांकि, कण जौहर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं। प्रतीक भी अक्षरा पर निशाना साधते हैं। प्रतीक के मुताबिक अक्षरा उनकी इज्जत को नुकसान पहुंचा रही हैं।
  3.  प्रतीक और अक्षरा की लड़ाई हो जाती है। करण उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि वह अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा दिव्या अग्रवाल कहती हैं कि जीशान के घर से जाने के बाद वह खो गई हैं। 
  4.  निशांत भट्ट कहते हैं कि नेहा और प्रतीक का कनेक्शन पकाऊ है। हालांकि, वह कहते हैं कि दोनों का कनेक्शन मजबूत जरूर है। करण घरवालों को एक टास्क देते हैं। वह पूछते हैं कि घर में इसे गलत फहमी है। 
  5.  नेहा कहती हैं कि वह अपने आप में बेहतरीन हैं। उन्हें कोई गेम खेलने की जरूरत है। वहीं, प्रतीक कहते हैं कि नेहा को उन पर विश्वास करना चाहिए। दिव्या कहती हैं कि नेहा को लगता है कि सब उसके बारे में बात कर रहे हैं। वह खुद को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देती है।
  6.  बिग बॉस ओटीटी में आज ऋचा चड्ढा और रोनित रॉय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज कैंडी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। दोनों ने मिलकर कंटेस्टेंट्स के साथ एक गेम भी खेला।
  7.  शमिता शेट्टी कहती हैं कि अक्षरा सिंह को घर के अंदर सबसे ज्यादा गुस्सा होता है। इस कारण से कई सारे जटिलता घर में आती है। निशांत भट्ट शमिता को घर की सबसे घमंडी कंटेस्टेंट कहती हैं। इस पर शमिता शेट्टी निशांत पर भड़क जाती हैं। 

करण जौहर इस हफ्ते के एलिमिनेशन की घोषणा करते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं- दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा। करण जौहर बताते हैं कि मिलिंद गाबा घर से बेघर हो गए हैं। इसके बाद करण बताते हैं कि अक्षरा सिंह भी घर से बेघर हो गई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।