लाइव टीवी

Bigg Boss 15: बॉलीवुड सिंगर Akasa Singh को मिली Bigg Boss 15 में जगह, ये सेलेब्स भी हो सकते हैं शो में शामिल 

Updated Sep 22, 2021 | 09:26 IST

Bigg Boss 15 Latest Updates: बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर अकासा सिंह बिग बॉस 15 में शामिल होने वाली हैं। अकासा सिंह के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शो में नजर आ सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स में शामिल हुईं अकासा सिंह
मुख्य बातें
  • 2 अक्टूबर से कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होगा बिग बॉस 15
  • अकासा सिंह हुई बिग बॉस 15 के कंटेंस्टेंट्स लिस्ट में शामिल
  • करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जैसे कई सेलेब्स हो सकते हैं इस शो का हिस्सा

Akasa Singh Confirmed For Bigg Boss 15: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। हाल ही में यह खबर आई है कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स में जानी-मानी गायिका अकासा सिंह (Akasa Singh) भी शामिल हो गई हैं। इस शो के मेकर्स बिग बॉस 15 को प्रीमियर करने की तैयारी में जुटे हैं। जबसे बिग बॉस 15 के प्रीमियर होने की खबर सामने आई है तब से दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर किन सेलेब्स और कॉमनर को बिग बॉस 15 में जगह मिलेगी।

कब से होगा प्रीमियर (Bigg Boss 15 Premiere Date)

बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर रात के 09:00 बजे से लाॅन्च किया जाएगा। सोमवार से शुक्रवार तक यह शो रात के 10:30 बजे से टेलीकास्ट होगा। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार और रविवार को रात के 09:00 बजे से शुरू होगा। 

अकासा सिंह को मिली बिग बॉस 15 में जगह

बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका अकासा सिंह अब बिग बॉस 15 का हिस्सा बन चुकी हैं। अपने सिंगिंग करियर में अकासा सिंह ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।  2014 में अकासा सिंह ने म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राॅ स्टार' में हिस्सा लिया था। जहां हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका ऑफर किया था।

2016 में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' के गाने 'खींच मेरी फोटो' में हिमेश रेशमिया ने अकासा सिंह को दिया वादा पूरा किया था। यह गाना रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो गया था। इसके बाद अकासा सिंह ने पंजाबी सिंगर आस्था गिल के साथ नागिन गाने में डुएट किया था। 

आस्था गिल के साथ यह सेलेब्स भी आ सकते हैं नजर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स के लिए करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन, सिंबा नागपाल, डोनल बिष्ट और पंजाबी सिंगर अफसाना खान को बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के लिए लॉक किया गया है। बताया जा रहा है कि इस शो के मेकर्स अमित टंडन से भी बात कर रहे हैं।

इसके अलावा शो में बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल के साथ प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी नजर आएंगे। कुछ खबरों के अनुसार, इस शो के मेकर्स ने बिग बॉस 13 के पहले रनर-अप असिम रियाज के भाई उमर रियाज को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया है। खबरों के अनुसार, बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए वह अभी क्वॉरेंटाइन में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।