लाइव टीवी

Bigg Boss Couples: शो में बनी थीं ये जोड़ियां, बाद में कुछ की राहें हुईं अलग तो कुछ आज भी हैं साथ

Updated Oct 04, 2019 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिग बॉस ऐसा रिएलिटी शो है जो लड़ाई- झगड़ों के लिए जाना जाता है लेकिन अब तक के 12 सीजन में शो में कई जोड़ियां बन चुकी हैं। हालांकि शो के बाद जहां कुछ जोड़ियों की राहें अलग हो गईं तो कुछ आज भी साथ हैं।

Loading ...
Sara Khan with Ali merchant and Kishwer Merchant with Suyyash Rai

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस शुरू हो चुका है। यह शो अपनी शुरुआत से चर्चा में रहता है और इस बार भी यही देखने को मिल रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई- झगड़े देखे जा चुके हैं। लेकिन अब तक के 12 सीजन में ऐसे कंटेस्टेंट्स की भी कमी नहीं रही जिन्हें किसी दूसरे घरवाले से प्यार हुआ लेकिन बाद में उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

वहीं शो में ऐसे कपल्स भी रहे हैं जो शो से पहले साथ थे, शो के दौरान साथ थे और शो के बाद भी वो साथ हैं। तो वहीं कुछ की जोड़ी शो के दौरान बनी और वो अब तक साथ हैं। जानें कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल।

अलग हुई ये जोड़ी

अनुपमा वर्मा और आर्यन वैद (सीजन 1)- बिग बॉस के पहले सीजन में अनुपमा वर्मा और आर्यन वैद की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली थी। शो में कई बार दोनों को अपने प्यार का इजहार करते देखा गया लेकिन शो के बाद दोनों अलग हो गए।

राहुल महाजन- पायल रोहतगी (सीजन 2)- बिग बॉस सीजन 2 में भी पायल रोहतगी और राहुल महाजन की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। शो में दोनों अक्सर रोमांस करते नजर आते थे। खबरें यह भी थीं कि शो में एंट्री करने से पहले दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने इस बात से इंकार किया। लेकिन बिग बॉस खत्म होने के साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। 

अश्मित पटेल- वीना मलिक (सीजन 4)- बिग बॉस 4 बहुत चर्चा में रहा था और इसकी वजह थे अश्मित पटेल और वीना मलिक। शो में दोनों के बीच रोमांस देखने को मिला था। दोनों खुलकर रोमांस करते थे और टास्क के दौरान उन्होंने साथ में एक कंबल में रात बिताई थी। लेकिन बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

सारा खान- अली मर्चेंट (सीजन 4)- बिग बॉस सीजन 4 में टीवी एक्ट्रेस सारा खान और अली मर्चेंट ने शो में शादी की। शो में एंट्री करने से पहले से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शो में अचानक अली की एंट्री हुई और दोनों ने नेशनल टेलिविजन पर शादी की। हैरान करने वाली बात ये थी कि केवल दो महीने में ही दोनों की शादी टूट गई और उन्होंने तलाक ले लिया। बाद में यह खबरें भी आईं कि उन्होंने टीवी पर शादी करने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे। 

गौहर खान- कुशाल टंडन (सीजन 7)- बिग बॉस सीजन 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच रोमांस देखने को मिला था। शो में ही दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगो। शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों कई बार रोमांस करते भी दिखे लेकिन शो के खत्म होने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

आज भी साथ है ये कपल

जोड़ियों की बात की जाए तो अब तक सीजन-9 सबसे कामयाब सीजन रहा है। इस शो की कई जोड़ियों ने बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद शादी कर ली।

किश्वर मर्चेंट- सुयश राय (सीजन 9)- इस रिएलिटी शो के सीजन 9 में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की जोड़ी देखने को मिली। शो में जाने से पहले से ये कपल एक- दूसरे को डेट कर रहा था। शो के दौरान दोनों को एक- दूसरे के साथ खड़े देखा गया। शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग और मजबूत हुई और यहां भी कई बार दोनों को रोमांस करते देखा गया। शो से बाहर जाने के बाद भी दोनों साथ हैं और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। 

प्रिंस नरूला- युविका चौधरी (सीजन 9)- प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी। शो में दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रिंस युविका को चाहने लगे। शो में ही प्रिंस ने हार्ट- शेप परांठे के साथ उन्हें प्रपोज भी कर दिया। दोनों के बीच शो में अच्छी बॉन्डिंग देखी गई जो शो खत्म होने के बाद भी जारी रही। साल 2018 के अक्टूबर महीने में दोनों ने शादी कर ली।

रोशेल राव- कीथ स्क्वेरिया (सीजन 9)- बिग बॉस सीजन 9 में रोशेल राव अपने बॉयफ्रेंड कीथ स्क्वेरिया नजर आईं थीं। शो में जाने से पहले से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शो के दौरान कई बार दोनों रोमांस करते दिखे और बिग बॉस खत्म होने के बाद भी उनकी जोड़ी बरकरार रही। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

पुनीश शर्मा- बंदगी कालरा (सीजन 11)- शो के 11वें सीजन में कॉमनर (Commoner) बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने दर्शकों का ध्यान खींचा। शो के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। घर में अक्सर दोनों रोमांस करते भी नजर आए थे। शो के बाद भी दोनों साथ हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।