लाइव टीवी

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki में 15 साल का लीप धमाका, टीवी जगत को मिलेगी Rubina Dilaik-सिजेन खान की फ्रेश जोड़ी

Updated Apr 09, 2021 | 08:18 IST

Cezanne Khan in Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki: विवियन डीसेना ने शो शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में रुबीना दिलाइक के पति हरमन का किरदार निभाया था। एक्टर शो में में एंट्री लेने वाले हैं लेकिन बात नहीं बन सकी...

Loading ...
सिजेन खान और रुबीना दिलाइक।
मुख्य बातें
  • शक्ति-अस्तित्व के अहसास की कहानी में मेकर्स एक नई एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं।
  • ये नया चेहरा कोई और नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की-1 फेम अनुराग बासु होने वाले हैं। 
  • अब सिजेन खान को शक्ति-अस्तित्व के अहसास की के लिए फाइनल किया गया है।

टीवी सीरियल शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में हाल ही में रुबीना दिलाइक को ट्रांसजेंडर सौम्या के किरदार के लिए वापस बुलाया गया है। अब कहानी में जल्द ही कुछ नए बदलाव आने वाले हैं। शक्ति-अस्तित्व के अहसास की कहानी में मेकर्स एक नई एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं। ये नया चेहरा कोई और नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की-1 फेम अनुराग बासु यानि सिजेन खान होने वाले हैं। 

दरअसल विवियन डीसेना ने शो शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में सौम्या के पति हरमन का किरदार निभाया था। खबरें थीं कि वो फिर से शो में एंट्री लेने वाले हैं। लेकिन अब बीच में विवियन डीसेना ने इसे छोड़ दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक हरमन की भूमिका निभाने के लिए अब सिजेन खान को फाइनल किया गया है। इसी के बाद कसौटी जिंदगी की फेम सिजेन खान अब टीवी शो शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में रुबीना दिलाइक के पति की भूमिका में दिखाई देंगे। 

शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में 15 साल का लीप
सिजेन खान की एंट्री शो में काफी धमाकेदार होने वाली है। शक्ति-अस्तित्व के अहसास की में बहुत बड़ा ट्विस्ट 15 साल के लीप के साथ आएगा। इसी के बाद सिजेन शो में रुबीना को जॉइन करेंगे। शो में आ रही ये नई जोड़ी, टीवी जगत की भी फ्रेश कपल होगी। फिलहाल मेकर्स हरमन के कैरेक्टर और शो के ट्रैक पर काम कर रहे हैं।

शक्ति-अस्तित्व के अहसास की का प्रीमियर 30 मई 2016 को हुआ था। रुबीना दिलाइक और विवियन डीसेना ने शो में लीड भूमिका निभाई थी। शो की कहानी दो बहनों पर बेस्ड थी। एक सौम्या (रुबीना दिलैक) और दूसरी सुरभि (रोशनी सहोता)। दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व थे। सौम्या को उसके पिता पसंद नहीं करते थे जबकि सुरभि उनकी आंखों का तारा थी। पंजाब की पृष्ठभूमि पर बेस्ड कहानी की शुरुआत में पिता एक दिन अपनी नवजात बेटी सौम्या को जिंदा दफनाने ले जाता है। हालांकि तभी उसकी पत्नी निम्मी उसे पकड़ लेती है। इसी तरह से शक्ति के जीवन की कहानी शुरू होती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।