लाइव टीवी

Bharti Singh Farm House: इतना खूबसूरत है कॉमेडियन भारती सिंह का फार्महाउस, स्वीमिंग पूल समेत तमाम सुख सुविधाएं हैं मौजूद

Updated Jan 18, 2022 | 12:09 IST

Bharti Singh Farm House Photos: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने फार्महाउस पर हैं। देखें भारती के फार्महाउस की वीडियो।

Loading ...
Bharti Singh Farm House
मुख्य बातें
  • भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।
  • पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फार्महाउस में रह रही हैं कॉमेडियन भारती सिंह।
  • देखें भारती सिंह के फार्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें।

कॉमेडियन भारती सिंह आज जाना माना नाम बन चुकी हैं और यह पहचान उन्होंने अपने दम पर हासिल की है। भारती अक्सर अपने काम व पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं और अब वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के चलते वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने फॉर्महाउस पर रह रही हैं। 

हर्ष ने हाल ही में फार्महाउस से एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो कुछ समय यहां रहेंगे और यहां से कुछ वीडियो शूट करेंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है उनके फार्महाउस में स्वीमिंग पूल और डाइनिंग एरिया के साथ- साथ तमाम तरह की सुख- सुविधाएं हैं। यहां वो अपने डॉग गोगो के साथ रह रहे हैं।

फनी बातें करते आए नजर

इस वीडियो में हर्ष दूर बैठी भारती को दिखाते हैं और कहते हैं कि अभी भी हमेशा की तरह वो खा रही हैं। तो वहीं भारती हर्ष का मजाक उड़ाती नजर आती हैं। भारती शिकायत करती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं फिर भी हर्ष उनसे काम करवाते हैं। भारती ने कहा कि हर्ष ने उनसे कहा कि वो उठकर आएं और उनकी गर्दन पर मसाज करें, तभी हर्ष कहते हैं कि तुमने ऐसा किया ही नहीं तो शिकायत क्यों कर रही हैं। इसके बाद डिनर में भारती ने चूल्हे पर दाल मखनी बनाई जबकि हर्ष ने चिकन कबाब बनाए।

2017 में की थी शादी

बता दें कि भारती ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। बताते चलें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। फिलहाल भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।