लाइव टीवी

इरफान खान को दूरदर्शन की श्रद्धांजलि, शुरू करने जा रहा है सुपरहिट शो 'श्रीकांत' का पुन: प्रसारण

Irrfan Khan Shrikant
Updated Apr 29, 2020 | 19:07 IST

बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान के न‍िधन पर दूरदर्शन ने उन्‍हें खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। दूरदर्शन ने नेशनल चैनल पर इरफान खान के लोकप्रिय शो 'श्रीकांत' का पुन: प्रसारण करने का फैसला किया है।

Loading ...
Irrfan Khan ShrikantIrrfan Khan Shrikant
Irrfan Khan Shrikant

हिंदी सिनेमा का एक नायाब सितारा इस दुनिया से रुखसत हो गया। बेहतरीन कलाकार और बेहद शानदार व्‍यक्तित्व के धनी इरफान खान का बुधवार सुबह निधन हो गया। जैसे ही यह खबर उनके फैंस को लगी तो किसी को यकीन नहीं हुआ। सोशल मीडिया से लेकर टीवी पर जब ये खबर छाई तो यकीन आया कि वाकई इरफान खान नहीं रहे। 

उनके न‍िधन की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक फैल गया। उनके फैंस, तमाम सितारों को मानो धक्‍का सा लगा। पूरे देश ने उन्‍हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी।  बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान के न‍िधन पर दूरदर्शन ने उन्‍हें खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। दूरदर्शन ने नेशनल चैनल पर इरफान खान के लोकप्रिय शो 'श्रीकांत' का पुन: प्रसारण करने का फैसला किया है। दूरदर्शन ने बाकायदा इस संबंध में ट्वीट कर दर्शकों को जानकारी दी है। 

जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल से दोपहर 3.30 बजे इरफान खान के इस धारावाहिक का प्रसारण किया जाएगा। शरत चंद्र चटर्जी के उपन्‍यास श्रीकांत पर आधारित इस शो का प्रसारण 1985 से 1986 के बीच दूरदर्शन पर होता था। इस शो में इरफान खान लीड रोल में थे वहीं फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी साथ कलाकार थे। 

इरफान खान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्मों में यादगार किरदारों को पर्दों पर उतारा। इरफान खान उन सितारों में से थे जो छोटे पर्दे पर खूब जमे। 1985 में श्रीकांत नाम के टीवी सीरियल से इरफान ने अदाकारी की दुनिया में कदम रखा। 1986 तक यह शो चला और उसके बाद उनके खाते में आया एक बहुत ही फेमस शो 'भारत एक खोज'। इसके बाद वह चाणक्‍य, चंद्रकांता में भी नजर आए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।