लाइव टीवी

कोरियोग्राफर से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं सना खान, उड़ चुकी है मौत की अफवाह

Updated Oct 09, 2020 | 11:12 IST

Sana Khan controversies: एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट ने शो बिजनेस छोड़ दिया है। सना अपने करियर में कई विवादों में रही हैं। इसी साल उनका कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से ब्रेकअप हुआ है।

Loading ...
Sana Khan
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान ने शो बिजनेस को अलविदा कह दिया है।
  • सना खान का विवादों से पुराना नाता रहा है।
  • सना खान का इस साल ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गईं थीं।

मुंबई. एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म जगत और शो बिजनेस को अलविदा कहने का ऐलान किया है। सना खान की लाइफ विवादों में रही हैं। एक वक्त वह कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस को डेट कर चुकी हैं। ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

सना खान को पहचान एक अंडरवीयर के एड से मिली थी। इसके बाद वह साल 2012 में बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट बनी थीं। सना ने साल 2019 में कंफर्म किया था कि वह मेल्विन लुइस को डेट कर रही हैं। एक साल बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था। 

सना खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन और एंजाइटी का शिकार हो गई थीं। यही नहीं, उन्होंने 20 दिन तक नींद की गोलियां खाकर सोया करती थी। सना ने बताया कि उन्होंने मेलविन से ब्रेकअप किया क्योंकि वो उन्हें धोखा दे रहे थे। सना ने कहा था कि मेलविन कई लड़कियों के साथ उन्हें धोखा दे रहे थे। 

आशका गोराडिया से जुड़ा था नाम
बिग बॉस के घर के अंदर उनकी और आशका गोराडिया की दोस्ती काफी विवादों में रही थी। ये विवाद तब शुरू हुआ था जब सना को एलर्जी हो रही थी और आशका उनकी मदद कर रही थीं। घर से निकलकर उन्होंने सफाई दी थी। 

IANS से बातचीत में कहा था कि, 'मेरा नाम लड़कों के बाद लड़कियों के साथ जोड़ा जा रहा है। मैं शॉक्ड हूं, मुझे नहीं पता कि ऐसा होता है। मेरे नाम आशका के साथ जोड़ा जा रहा है। वह मेरी बड़ी बहन की तरह हैं।' 

मौत की उड़ी थी अफवाह 
सना खान की मौत की अफवाह भी उड़ चुकी है। दरअसल सना खान नाम से ही एक दूसरी एक्ट्रेस का निधन हो गया था। ऐसे में उनके फैंस और परिवार को लगा कि उनका निधन हो गया है। इसके बाद उन्हें कई फोन कॉल और मैसेज आने लगे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई वेबसाइट में अपनी मौत की खबर सुनकर वह हैरान रह गई। खबर में उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया था। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।