लाइव टीवी

Ramayan: हर साल नई रामायण बनाने पर फूटा दीपिका चिखलिया का गुस्सा, कहा-ऐसा क्यों करते हैं लोग?

Updated May 04, 2020 | 21:17 IST

Deepika Chikhlia On Ramayan: रामायण की सीता दीपिका चिखलिया हर साल इस सीरियल के रीमेक बनाने से खफा हैं। दीपिका ने हर साल नई रामायण बनना बंद होना चाहिए।

Loading ...
Dipika Chikhlia
मुख्य बातें
  • सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने मांग की है कि रामायण का हर साल रीमेक न बने। 
  • दीपिका ने इससे पहले रामायण के लिए रॉयलटी की भी मांग की थी।
  • रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

मुंबई. दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट हुई रामानंद सागर की रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाला शो बन गया है। अब सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने मांग की है कि रामायण का हर साल रीमेक न बने। 

पिंकविला से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने कहा है कि- ' टीवी पर हर साल लोग नई रामायण के साथ आ जाते हैं। मुझे नहीं पता लोग क्यों  ऐसा करते हैं। मेरा मानना है कि ये सब बंद हो जाना चाहिए।' 

बकौल दीपिका चिखलिया- 'मुझे ये सोचकर हैरानी होती है कि वे लोग ऐसी कोशिश करते ही क्यों हैं। आपके पास जब कोई चीज पहले से ही है तो उसे दोहराने की क्या जरूरत है। इन शोज में नैरेशन, एक्टर की परफॉर्मेंस और सादगी सब कुछ मिसिंग होता है। 

दीपिका ने मांगी रॉयलटी 
दीपिका चिखलिया ने रामायण में से रॉयलटी की भी मांग की है। दीपिका चिखलिया की इस मांग का राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी सपोर्ट किया है। Telly Talk से बातचीत में कहा कि- 'हमें इसके लिए रॉयलिटी मिलनी चाहिए।'

अरुण गोविल ने कहा था- 'मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं। इसमें कोई गलत बात नहीं है। हमें रॉयलटी तो मिलनी ही चाहिए। इतनी मेहनत करके एक एक्टर इतना काम करता है। अगर कोई सीरियल अच्छा कर रहा है तो एक्टर को मिलनी चाहिए।'

गेम ऑफ थ्रोन्स को छोड़ा पीछे 
रामायण ने हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स को पीछे छोड़ दिया है। गेम ऑफ थ्रोन्स को पूरी दुनिया में लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। वहीं, रामायण को पूरी दुनिया में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा है। 

दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से लिखा- 'वल्र्ड रिकॉर्ड! दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित रामायण ने दुनियाभर में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह शो सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बन गया है।'
  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।