लाइव टीवी

बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ी, पति ने फोटो शेयर कर फैंस से कहा- दुआ करें

Updated Oct 04, 2019 | 10:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी और उनके लिए दुआ करने को कहा।

Loading ...
Dipika Kakkar with husband Shoaib Ibrahim
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पाल में भर्ती हैं
  • दीपिका की खराब तबीयत की जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर दी
  • शोएब ने दीपिका की फोटो शेयर लिखा कि उनके लिए दुआ करें

बिग बॉस विनर और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। वो सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आईं थीं जिसमें उन्होंने सिमर का रोल निभाया था और इससे पहचान भी बनाई थी। बीते कुछ दिनों से दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है। अब उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआ जरूरत है। शोएब ने दीपिका के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें दीपिका उनके कंधे पर सिर रखकर सोती नजर आ रहीं हैं। जबकि शोएब ने उन्हें गले लगाया हुआ है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा। उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करें।'

शोएब के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने एक्ट्रेस के लिए कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। हालांकि शोएब ने इसकी जानकारी नहीं दी कि दीपिका को क्या हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो दीपिका की तबीयत उनके बिजी शेड्यूल के चलते बिगड़ी है। 

बता दें कि पिछले दिनों भी दीपिका की तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय शोएब ने दीपिका की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें डॉक्टर दीपिका का टेंपरेचर चेक करते दिख रहे थे। शोएब ने जो फोटो शेयर की थी उसमें उन्होंने इंजेक्शन और कैप्सूल की इमोजी का इस्तेमाल कर दीपिका को टैग किया था।

दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में उनकी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी जिसमें डॉक्टर उनका टेंपरेचर चेक करते दिख रहे हैं। शोएब ने जो फोटो शेयर की उसमें दीपिका व्हाइट कुर्ती पहने नजर आ रही हैं और डॉक्टर उनका टेंपरेचर चेक कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने इंजेक्शन और कैप्सूल की इमोजी का इस्तेमाल कर दीपिका को टैग किया। 

मालूम हो कि दीपिका ने सीरियल ससुराल सिमर का से दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। इस सीरियल में शोएब उनके पति के रोल में नजर आए थे। साथ काम करते हुए दोनों को एक- दूसरे को दिल दे बैठे थे और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दीपिका बिग बॉस के सीजन 12 में नजर आईं और उन्होंने यहां भी दर्शकों का दिल जीता और शो की विजेता बनीं। दीपिका इन दिनों टीवी सीरियल कहां तुम कहां हम में नजर आ रहीं हैं जिसमें दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। इस शो में दीपिका के अपोजिट करण ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।