लाइव टीवी

जब दिव्यांका त्रिपाठी ने रोते हुए बयां किया था ब्रेकअप का दर्द, अंधविश्वास की हद तक चली गई थी एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi
Updated Dec 14, 2020 | 09:15 IST

Happy Birthday Divyanka Tripathi: टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान शरद मल्होत्रा के साथ 8 साल तक रिश्ते में रहने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया था।

Loading ...
Divyanka TripathiDivyanka Tripathi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी
मुख्य बातें
  • 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल में खूब लोकप्रिय हुई थी दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की जोड़ी
  • नागिन-5 के अभिनेता के साथ 8 साल तक रिश्ते में थी एक्ट्रेस
  • ब्रेकअप को लेकर बयां किया था दर्द, अंधविश्वास की हद तक चली गई थीं दिव्यांका

मुंबई: दिव्यांका त्रिपाठी आज सोमवार को पति विवेक दहिया के साथ खुशी-खुशी अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में विवेक दहिया के साथ नजदीकियों से पहले दिव्यांका बेहद लोकप्रिय सीरियल रहे 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान सह-कलाकार शरद मल्होत्रा के साथ आठ साल तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

एक वीडियो चैट शो में होस्ट राजीव खंडेलवाल से बात करते हुए एक बार दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्रेकअप का दर्द बयां किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि रिश्ता टूटने के बाद उन्हें लगा था कि उनका जीवन खत्म हो गया है।'

जब राजीव ने दिव्यांका से रिश्ते को बचाने की कोशिश के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'मैंने हर चीज आजमाने की कोशिश की। क्या आप जानते हैं कि मैं किस हद तक गई थी? मैं अंधविश्वास की ओर चली गई थी और अजीब लोगों से मिलना शुरू कर दिया था। मैं उनसे पूछती थी कि क्या किसी ने उस पर (शरद मल्होत्रा) कुछ जादू टोना कर दिया है? आठ साल बाद ऐसा कैसे हो सकता है?'

SharadMalhotraandDivyanka

आगे दिव्यांका ने बताया था, 'एक समय आया जब मैंने खुद से सवाल किया कि अगर आपको किसी के प्यार को पाने के लिए इतना कुछ करना पड़ रहा है, तो क्या यह वास्तव में प्यार था? अकेले रहना बेहतर है।

दिव्यांका ने कहा, 'कुछ समय लगा लेकिन मुझे समझ में आया कि इसका कोई मतलब नहीं है। अंधविश्वास एक भयावह चीज है, इसमें कभी मत फंसो। मैं बेवकूफ बन गई थी।'

विवेक दहिया से की शादी:

दिव्यांका त्रिपाठी ने अब खुशी-खुशी अपनी 'ये है मोहब्बतें' के अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादीखुदा जिंदगी बिता रही हैं। 8 जुलाई, 2016 को दोनं करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए थे।

इसके अलावा शरद मल्होत्रा भी रिप्सी भाटिया के करीब आए और 20 अप्रैल, 2019 को अभिनेता ने उनसे शादी कर ली थी। इस जोड़ी ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।