लाइव टीवी

यूजर ने पूछा, 'शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं', दिव्यांका त्रिपाठी ने एक जवाब से कर दी बोलती बंद

Divyanka Tripathi
Updated Jun 02, 2021 | 08:03 IST

टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्‍यांका त्रिपाठी ने हाल में एक यूजर की बोलती तब बंद कर दी जब उसने दिव्‍यांका से अजीब सवाल किया। यूजर ने पूछा कि आप शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं।

Loading ...
Divyanka TripathiDivyanka Tripathi
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री की काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
  • हाल ही में क्राइम पेट्रोल टीवी शो को होस्ट करती दिखीं एक्ट्रेस दिव्यांका
  • ट्विटर पर एक यूजर ने उनके कपड़ों को लेकर किया था सवाल

Divyanka Tripathi latest Controversy: टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्‍यांका त्रिपाठी ने हाल में एक यूजर की बोलती तब बंद कर दी जब उसने दिव्‍यांका से अजीब सवाल किया। यूजर ने पूछा कि आप शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं। दिव्‍यांका त्रिपाठी दहिया छोटे पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जो फिलहाल साउथ अफ्रीका में हैं। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें से हर जगह अपना नाम कमाने वाली दिव्‍यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में दिव्‍यांका क्राइम पेट्रोल टीवी शो को होस्ट करती हुई नजर आई थीं जिसमें वह अपने लुक को कंटेंपरेरी इंडियन रखती थीं। इस टीवी शो में दिव्‍यांका त्रिपाठी महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों को दिखाती थीं। दिव्‍यांका को हमने अक्सर साड़ी या कुर्ता में ही देखा है और इस शो में भी दिव्‍यांका ने अपने कुर्ते को शानदार तरीके से कैरी किया था। मगर दिव्‍यांका कुर्ते पर दुपट्टा नहीं पहनती हैं और यह छोटी सी बात एक ट्रोलर के लिए दिव्‍यांका को ट्रोल करने का मुद्दा बन गया था। 

क्या है यह मामला?

एक ट्रोलर ने उनसे पूछा कि वह क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं? इस ट्रोलर को बेबाकी से जवाब देते हुए दिव्‍यांका त्रिपाठी ने कहा कि वह दुपट्टा इसीलिए नहीं पहनती हैं ताकि लोग दुपट्टे के बिना भी लड़कियों को इज्जत से देखें। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बिना औरत जात के पहनावे का बेड़ा उठाए, वह खुद की और अपने आसपास रहने वाले लड़कों की नियत सुधारें। उस‌ ट्रोलर को जवाब देते हुए दिव्‍यांका ने अपने शरीर, अपने आबरू और अपने मर्जी के सम्मान में आवाज उठाई‌ है। 

दिव्यंका को मिला फैंस का भी साथ 

दिव्‍यांका के जवाब देने के बाद उनके कई फैंस ने उनका साथ दिया और उनकी हिम्मत बढ़ाई। कई लोगों ने उस ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा कि औरतों के कपड़ों पर सवाल उठाना उसका काम नहीं है। इसके बाद दिव्‍यांका त्रिपाठी ने कहा कि आज के जमाने में हम सिनेमा, राजनीति, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं और इन सबके सामने दुपट्टा बहुत छोटा विषय है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।