लाइव टीवी

Divyanka Tripathi Dance Video: आधी रात लंदन की सड़कों पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया डांस, पति संग वीडियो वायरल

Updated Dec 17, 2019 | 18:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tri इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में दोनों का वीडियो सामने आया जिसमें वो आधी रात को लंदन की सड़कों पर डांस करते दिख रहे हैं।

Loading ...
Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ लंदन में समय बिता रही हैं
  • दिव्यांका ने हाल ही में अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वो और उनके पति के साथ डांस करती दिख रही हैं
  • मालूम हो कि दिव्यांका ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है

टेलिविजन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आती है। इन दिनों दोनों लंदन में समय बिता रहे हैं। 

दिव्यांका लगातार अपने फैंस के साथ अपने इस वेकेशंस की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति विवेक और अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर आधी रात को डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दोनों, फिल्म कल हो ना हो के मशहूर गाने प्रिटी वुमन पर डांस कर रहे हैं।  

दिव्यांका ने पहला वीडियो शेयर किया उसमें उनके पति सड़क पर डांस करते दिख रहे हैं जबकि दिव्यांका कार में बैठकर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं कुछ देर में दिव्यांका भी अपने पति के साथ आकर डांस करने लगती हैं। दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में दिव्यांका ने मनाया अपना बर्थडे

मालूम हो कि दिव्यांका ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्होंने विवेक की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और बताया था कि उनके पति का प्लान फेल हो गया। उन्होंने बर्थडे डिजर्ट मंगवाया था जबकि उन्हें मैकरून सर्व कर दिया गया।

मालूम हो कि दिव्यांका और विवेक की शादी को तीन साल बीत गए हैं। 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने सगाई की थी जिसके बाद 8 जुलाई 2016 को मध्य प्रदेश के भोपाल में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।