लाइव टीवी

Divyanka Tripathi ने पहली बार शेयर की पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें, यहां देखें एक्ट्रेस का अनदेखा अंदाज

Actress Divyanka Tripathi in Pool
Updated Apr 22, 2021 | 06:01 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर बिकनी या किसी अन्य तरह की बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने से परहेज करती नजर आती हैं लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में पूल में ली गई अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Loading ...
Actress Divyanka Tripathi in PoolActress Divyanka Tripathi in Pool
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पूल में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की पूल में नहाते और मस्ती करते हुए तस्वीरें
  • बिकनी या स्विमसूट में नजर ना आने को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस ने दिया था जवाब
  • शर्मीले स्वभाव को बताया था वजह, पति विवेक दहिया के साथ छुट्टियां मना रही हैं एक्ट्रेस

मुंबई: टेलीविजन की लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने एक छोटी छुट्टी ली है और इस बीच दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दिव्यांका ने पूल में नहाते और मस्ती करते हुए कुछ पोस्ट शेयर की और अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने लिखा, 'जीवन अभी भी है! आपके आसपास जो है उसका मजा लीजिए। अपनी खुद की तरंगें बनाएं।' आइए एक नजर डालते हैं टीवी एक्ट्रेस की ओर से पोस्ट की गई कुछ फोटोज पर।

वैसे आपको बता दें कि दिव्यांका अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करने से बचती नजर आती हैं और इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने वजह भी बताई थी। 

हाल ही में ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, दिव्यांका ने शेयर किया था कि वह बिकनी तस्वीरें डालने में काफी शर्मीलापन महसूस करती हैं। हालांकि हालिया तस्वीरों में भी उनका बिकनी लुक देखने को नहीं मिल रहा है।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'इसका कारण केवल यह है कि मैं बहुत 'शर्मिली' हूं, इस तरह के मामलों में शर्मीली हूं। मैं स्विमिंग सूट या बिकनी पहनने में बहुत शर्म महसूस करती हूं, यही वजह है कि मैं तैराकी सीखने में सक्षम नहीं हो पा रही थी। यह भयानक है और यह नहीं होना चाहिए। लेकिन मैं इसके बारे में थोड़ी अजीब हूं।'

एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझे ऐसा करने से पहले बहुत हिम्मत जुटानी होगी। जो लड़कियां खुद की ऐसी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं, उन्हें निश्चित रूप से साहसी कहना पड़ेगा।'

दिव्यांका के पति विवेक ने भी तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें उन्हें डाइव लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक अन्य फोटो में उन्होंने उस शानदार जगह की झलक दिखाई जहां पर वह ठहरे हैं।

दिव्यांका को आखिरी बार टीवी शो क्राइम पेट्रोल में होस्ट के रूप में देखा गया था जबकि विवेक को एक वेब सीरीज में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।