लाइव टीवी

[Photos] विवेक दाहिया ने खींचे बाल, तो दिव्यांका त्रिपाठी ने मार दिया मुक्का

Updated Sep 22, 2019 | 18:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर जमकर मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। दिव्यांका ने कुछ नई फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन फोटोज में वह अपने पति से दो-दो हाथ कर रही हैं।

Loading ...
Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया इंस्टाग्राम पर कई मजेदार फोटोज शेयर करते हैं।
  • दिव्यांका ने कुछ नए फोटोज शेयर किए हैं। दिव्यांका और विवेक आपस में दो-दो हाथ कर रहे हैं।
  • दिव्यांका इससे पहले अपने पति विवेक का साथ सोशल मीडिया पर कई वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती हैं।

मुंबई. दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ये कपल इंस्टाग्राम पर कई मजेदार फोटोज शेयर करता है। दिव्यांका ने कुछ नए फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में दिव्यांका और विवेक आपस में दो-दो हाथ कर रहे हैं।  

फोटो में दिख रह है कि विवेक दाहिया दिव्यांका के बाल खींच रहे हैं। इसके बाद दिव्यांका उन्हें पेट पर मुक्का मार रही हैं। दिव्यांका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, " "मुस्कुराओ और एक लगाओ। "For English scholars-"Smile...and give it back in Style!"

दिव्यांका इससे पहले अपने पति विवेक का साथ सोशल मीडिया पर कई वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती हैं।  दिव्यांका ने कुछ ही महीनों में कई किलों वजन घटाकर हर किसी को सरप्राइज कर दिया। 

शेयर किया वर्कआउट वीडियो 
विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। वीडियो दिव्यांका अपने पति के कंधों पर बैठी हुईं हैं और विवेक स्क्वॉट्स (Squats) करते नजर आ रहे हैं।

विवेक दिव्यांका को कंधे पर बिठाकर 10 स्क्वॉट्स करते हैं। वहीं मजाक करते हुए दिव्यांका कहती हैं कि वो रोज इसी तरह योगा करती हैं। विवेक और दिव्यांका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बीमारी में मनाई थी एनिवर्सरी
दिव्यांका और विवेक ने इस साल 8 जुलाई को एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। विवेक की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने कहीं जाने की बजाए हॉस्पिटल में ही इसे सेलिब्रेट किया। विवेक के परिवारवालों ने दोनों को अस्पताल में ही सरप्राइज दिया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका फिलहाल एक वेबसीरीज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में भी वह डॉक्टर इशिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं, विवेक आखिरी बार टीवी सीरियल कयामत की रात में नजर आए थे।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।