लाइव टीवी

Divyanka Tripathi Net Wort, Property: इतने करोड़ की मालकिन हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी, 4 करोड़ का है 4BHK फ्लैट

Updated Jul 15, 2021 | 07:48 IST

Divyanka Tripathi Net Worth and Property: 'ये हैं मोहब्‍बतें' फेम दिव्‍यांका त्रिपाठी टीवी जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और वह लग्‍जरी लाइफ जीती हैं।

Loading ...
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • टीवी जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी
  • स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्‍बतें' ये उन्‍हें घर घर में पहचान मिली
  • उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और वह लग्‍जरी लाइफ जीती हैं।

Divyanka Tripathi Net Worth and Property: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों दिव्‍यांका एक पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। खबर है साक्षी तंवर और राम कपूर के इस सीरियल के दूसरे सीजन में वह लीड रोल निभाएंगी।  दिव्यांका ने वैसे तो कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली शो 'ये है मोहब्बतें' से।

शो में दिव्यांका ने इशिता भल्ला का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया और इस शो ने उन्हें घर- घर में पहचान दिलाई। 'ये हैं मोहब्‍बतें' फेम दिव्‍यांका त्रिपाठी टीवी जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और वह लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। उनका स्‍टाइल काफी अलग है। वह महंगे आउटफ‍िट्स की शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिव्‍यांका त्रिपाठी किसी भी सीरियल के लिए एक एपिसोड के एक लाख रुपये लेती हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी नेट वर्थ (Divyanka Tripathi Net Worth)

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रुप में की थी। अपनी मेहनत के बल पर आज वह ऐसे मुकाम पर हैं जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिव्‍यांका त्रिपाठी की नेट वर्थ 1.46 करोड़ से अधिक की है। वह सीरियल, विज्ञापन आदि से कमाई करती हैं। दिव्‍यांका का नाम 'The Forbes 2019 Celebrity 100' सूची में भी शामिल हो चुका है। इस लिस्‍ट में वह 79वें पायदान पर थीं। 

दिव्‍यांका त्रिपाठी का घर और कार (Divyanka Tripathi House and Cars)

दिव्यांका 2016 में शादी के बाद अपने पति व एक्टर विवेक दहिया संग गोरेगांव में 3BHK फ्लैट में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद  दोनों ने लोखंडवाला में आलीशान 4BHK फ्लैट खरीदा और बीते साल फरवरी में यहां शिफ्ट हो गए। दिव्यांका और विवेक त्रिपाठी का ये अपार्टमेंट 1260 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। जो बेहद खूबसूरत भी है। दोनों अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं। इस घर की कीमत 4 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, दिव्‍यांका त्रिपाठी के पास मर्सिडीज बेंज भी है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये के आसपास है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।