लाइव टीवी

तीन साल से दिव्यांका त्रिपाठी ने नहीं साइन किया कोई शो, एक्ट्रेस ने खुद किया वजह का खुलासा

Updated Feb 16, 2022 | 16:00 IST

Divyanka Tripathi On Not Doing TV Show: दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले कुछ सालों से कोई नया टीवी सीरियल साइन नहीं किया है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अलग कंटेट चुनती हैं।

Loading ...
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • तीन साल से दिव्यांका त्रिपाठी ने नहीं किया कोई शो।
  • एक्ट्रेस ने खुद बताया क्यों पर्दे से हैं दूर।
  • दिव्यांका ने कहा कि वो हमेशा अलग तरह का कंटेंट चुनती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नजर आई थीं जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया और इस शो ने उन्हें घर- घर में पहचान दिलवाई। साल 2013 में शुरू हुआ ये शो तीन साल पहले यानी साल 2019 में खत्म हो गया लेकिन इसके बाद से उन्होंने कोई शो साइन नहीं किया है और वो लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। 

नजरों से दूर हूं दिमाग से नहीं

पिछले लंबे समय से पर्दे से दूर रहने को लेकर दिव्यांका ने कहा कि वो भले ही टीवी पर नजर नहीं आ रही हों लेकिन वो फैंस के दिमाग में आज भी हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं भले ही टीवी पर नजरों से दूर हू लेकिन निश्चित रूप से फैंस के दिमाग से बाहर नहीं हूं। मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं और दिखाई देती हूं। हर जगह मैं बकायदा नजर आ रही हूं, मैं भूलने नहीं दूंगी लोगों को।' 

पावर पैक रोल का इंतजार

एक्ट्रेस ने कहा कि वो शांति से एक पावर पैक रोल का इंतजार कर रही हैं। दिव्यांका ने मजाक करते हुए कहा कि वो एक अप्रत्याशित कैरेक्टर प्ले कर सकती हैं जैसे कि एक हाउसवाइफ का जो कि जासूस है। दिव्यांका ने कहा कि वो एक ही तरह के रोल नहीं करना चाहतीं बल्कि अलग तरह का काम करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये हैं मोहब्बतें' के बाद मैंने क्राइम पेट्रोल होस्ट किया और रिएलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी किया। एकआर्टिस्ट के तौर पर मैं संतुष्ट थी क्योंकि मुझे इस तरह का कंटेंट पसंद है। साथ ही, मेरे प्रशंसकों को मेरा अलग वर्जन देखने को मिला। आमतौर पर ऐसा होता है कि अगर आप एक के बाद एक डेली सोप करते हैं, तो मेकर्स भी आपकी अलग तरह से कल्पना नहीं कर सकते। वो सोचने लगते हैं 'ये  हाउसवाइफ रह सकती है।' 

अलग तरह के रोल करना चाहती हैं दिव्यांका

दिव्यांका ने कहा कि ऐसा हर तरह के शो में होता है। अगर आप क्राइम पर आधारित शो होस्ट करते हो तो आपको स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर ऑफर होते हैं। एक रिएलिटी शो के बाद सोचा जाता है 'ये तो सिर्फ एक्टश ही कर सकती है'। हमारे यहां टाइपकास्टिंग होने लगती है। इमैजिनेशन इतनी ज्यादा वाइड नहीं है लोगों की। यही कारण है कि मैं उस तरह के कंटेंट को चुनती हूं जो मुझे तरोताजा रखे। और निर्माता मुझे कास्ट करने के लिए नए आइडिया के साथ आएं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।