लाइव टीवी

दिव्यांका त्रिपाठी-एकता कपूर से है इस एक्टर का कनेक्शन, ये है मोहब्बतें में कर चुका काम- क्या पहचान पाए आप?

Updated Jul 08, 2020 | 14:22 IST

Yeh Hai Mohabbatein Divyanka Tripathi Co-star Childhood Photo: फेमस टीवी स्टार की एक चाइल्डहुड फोटो वायरल हो रही है इसमें वो बेहद क्यूट दिख रहे हैं। वैसे क्या आप पहचान पा रहे हैं कौन है ये एक्टर?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पहचानें कौन।
मुख्य बातें
  • एक टीवी स्टार की चाइल्डहुड फोटो वायरल हो रही है।
  • इस फोटो में वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं।
  • क्या आप पहचान पा रहे हैं कौन है ये टीवी एक्टर?

छोटे परदे की दुनिया के स्टार्स की अपनी अलग ही फैन फॉलोविंग है। सिर्फ इंडिया ही नहीं इन स्टार्स के टीवी शोज बाहर विदेशों में भी खूब देखे जाते हैं। तभी तो जब लॉकडाउन में शूटिंग बंद हुई तो फैन्स इन्हें देखने के लिए तरस गए। लेकिन टीवी सितारों ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देते रहे। इस दौरान कई टीवी सेलेब्स ने अपनी दिनचर्चा बताई तो कईयों ने फिटनेस-डाइट मंत्र शेयर किया। इसी बीच ऐसे सितारे भी रहे जिन्होंने अपने खूब सारे रेयर और चाइल्डहुड फोटोज शेयर किए। 

अब हाल ही में एक टीवी स्टार की चाइल्डहुड फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इसको एक्टर के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जहां से देखते ही देखते टीवी स्टार की तस्वीर वायरल हो गई है। वैसे क्या आप पहचान पा रहे हैं कौन है ये टीवी एक्टर?

बचपन की इस तस्वीर में सफेद रंग का सूट-बूट पहने और रेड कलर का पॉकेट स्क्वायर लगाए ये एक्टर लग तो बेहद हैंडसम रहा है। फैशन के मामले में बचपन से ही ये स्टार काफी एक्टिव दिख रहा है। वैसे ये एक्टर एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो ये है मोहब्बतें में काम कर चुका है। क्या अब आपने पहचाना? चलिए एक और हिंट देते हैं इस टीवी एक्टर का सीधा-सीधा कनेक्शन दिव्यांका त्रिपाठी से है। अब तो पहचान गए होंगे ना आप?


जी हां ये कोई और नहीं हैंडसम हंक टीवी एक्टर विवेक दहिया हैं। जिन्होंने पॉपुलर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी से शादी की है। आज कपल की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी है। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एकता कपूर के टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर ही हुई थी। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शो में जहां दिव्यांका ने डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाया था, वहीं विवेक दहिया पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे थे। वैसे विवेक दहिया, प्रोड्यूसर एकता कपूर से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। 


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया छोटे पर्दे के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं और उन पर क्यूट कमेंट्स करते हैं। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी उनके फैंस को भी बहुत पसंद है। उन्हें टीवी का फेवरेट कपल माना जाता है। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फोटोज और वीडियोज से फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।