लाइव टीवी

Ramayana का ह‍िस्‍सा रही हैं Divyanka Tripathi, वायरल हो रही हैं सफेद ड्रेस में पुरानी तस्‍वीरें

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Apr 06, 2020 | 17:33 IST

TV Throwback, Divyanka Tripathi in Ramyana : इन द‍िनों टीवी शो रामायण की चर्चा है। वैसे इस पौराण‍िक ग्रंथ से जुड़े एक शो में द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी भी जुड़ चुकी हैं। वह इस किरदार में नजर आई थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • टीवी का पसंदीदा चेहरा हैं द‍िव्यांका त्र‍िपाठी
  • 2012 में रामायण के रीमेक में आई थीं नजर
  • सफेद ड्रेस में पुरानी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं

टीवी का पॉपुलर शो है रामायण और इससे जुड़े तमाम चेहरे दर्शकों के मन में बसते हैं। वैसे इस ग्रंथ पर कई शोज बन चुके हैं और इनमें से छोटे पर्दे के पसंदीदा चेहरों में से एक द‍िव्यांका त्र‍िपाठी भी जुड़ चुकी हैं। ये हैं मोहब्‍बतें में डॉ इश‍िता का किरदार न‍िभाकर घर घर की पसंद द‍िव्‍यांका ने 2012 में रामायण रीमेक में काम क‍िया था। दूरदर्शन पर रामायण की वापसी के साथ नई रामायण में उनके रोल की तस्‍वीर सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है। 

बता दें क‍ि ज‍िस रामायण में द‍िव्‍यांका ने काम क‍िया था, उसमें गगन मल‍िक ने राम और नेहा सरगम ने सीता का रोल निभाया था। जहां तक बात द‍िव्‍यांका के रोल की है तो वह एक खास रोल में द‍िखी थीं। उनका किरदार ऐसी अप्‍सरा का था, ज‍िसके वेष में चंद्र देव ने खुद को छ‍िपाया था। बता दें कि इस रामायण का प्रसारण करीब एक साल तक चला था और इसके 56 एप‍िसोड आए थे। 

लॉकडाउन में आ रहे हैं पुराने शोज 
कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन में रामानंद सागर की पुरानी रामायण की छोटे पर्दे पर वापसी हुई है। दोबारा प्रसारण के चार एप‍िसोड में इस सीरीज को 170 मिल‍ियन व्‍यूज मिले हैं ज‍िसके बाद BARC की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, ये सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। वहीं रामायण के साथ देख भाई देख, महाभारत, चाणक्‍य, श्रीमान श्रीमती, सीआईडी जैसे पुराने शोज की भी वापसी हुई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।