लाइव टीवी

सड़क पर रात बिताते परिवार को देख भावुक हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फोटो पोस्ट कर लिख दी दिल छूने वाली कविता

Divyanka Tripathi Post
Updated Nov 19, 2020 | 10:22 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर सड़क किनारे रात बिताते एक परिवार की फोटो शेयर करते हुए भावुक कविता लिखी। दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने इस परिवार में क्या खास देखा।

Loading ...
Divyanka Tripathi PostDivyanka Tripathi Post
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Divyanka Tripathi Post
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शेयर की सड़क किनारे रात बिताते परिवार की तस्वीर।
  • फोटो शेयर कर दिव्यांका ने भावुक कविता भी लिखी।
  • दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने इस परिवार में क्या खास देखा।

टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो अक्सर अपने इस पोस्ट के चलते भी चर्चा में रहती हैं और हाल ही में एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया जिसके चलते वो खबरों में हैं। 

दिव्यांका ने शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और उसे अपने शब्दों में बयां किया। दिव्यांका ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार की फोटो पोस्ट की जिसमें दो बच्चे सड़क पर सोए हुए हैं जबकि उनके माता- पिता उन्हें देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया, 'बीती रात ताजमहल पैलेस की फुटपाथ पर इन्हें देखा। कुछ इसमें गरीबी देखेंगे, कुछ कहानी लेकिन मैंने जो देखा वो था हर हाल में एक परिवार के साथ रहने की खूबसूरती।' इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने कविता के जरिए अपने जज्बात भी जाहिर किए। इस फोटो को पोस्ट कर दिव्यांका ने लिखा-

जहां अपने, वहीं बना आशियाना
घर की चार दीवारी, बिस्तर पर सोते बच्चे,
गोदी पर सर टिकाया टॉमी
और सोफे पर बैठे हम।

कभी लोन का डर, कभी काम की चिंता,
बहुत कुछ के बीच, सब कुछ की चाहत में,
टीवी पर टकटकी लगाए खयालों में खोये हम।

और एक तरफ आसमानी छत के नीचे,
फुटपाथ की तकिया पर सिमटे मासूमों का नसीब।
वो मोती जो पालतू नहीं पर है बहुत करीब।
सड़क पर घर सजाये - वो हैं बहुत गरीब।

सिमटे बैठे हैं-
गौर से देखो तो डर नहीं यह प्यार है।
तस्वीर खींचने वाले से हिचक नहीं,
जहन में इत्मिनान है.

टीवी नहीं फोन पर देखते हैं कहानियां,
आज में जीते हैं, कल तो देगा ही हैरानियां,
एक पल में जैसे जिन्दगी का फलसफा सिखा जाना।
रुक बेचैन मन- जहां अपने, वहीं बना आशियाना !

फैंस को पसंद आ रहा पोस्ट

दिव्यांका का ये पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस को इस परिवार का प्यार और साथ पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ के दिल को छुआ दिव्यांका की कविता ने। दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने भी इसपर कमेंट किया और लिखा, 'क्या बात है।'

चार साल पहले की थी शादी

मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 जनवरी 2016 को ये है मोहब्बते के अपने को- एक्टर विवेक दहिया से सगाई की थी। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 13.1 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं तो वहीं विवेक के 1.6 मिलियन यानी 16 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।