लाइव टीवी

लॉकडाउन में हुआ प्यार, शादी के बंधन में बंधी दीया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान

Updated Aug 09, 2020 | 17:44 IST

Prachi Tehlan Marriage: टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्राची ने शादी के जोड़े में फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्राची और रोहित की दोबारा मुलाकात लॉकडाउन में हुई थी।

Loading ...
Prachi Tehlan Marriage
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल दीया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान शादी के बंधन में बंध गई हैं।
  • प्राची ने शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
  • प्राची की शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हुए थे।

मुंबई. टीवी सीरियल दीया और बाती हम की आरजू राठी यानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान शादी के बंधन में बंधी गई हैं। प्राची तेहलान ने लॉकडाउन में अपने मंगेतर रोहित सरोहा के साथ सात फेरे लिए हैं। प्राची ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली फोटो शेयर की है। 
 
प्राची तेहलन ने अपनी शादी में लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया। इस शादी में महज 50 लोग ही शामिल हुए थे।  प्राची और रोहित की शादी की रस्में दो अगस्त से शुरू हुई थी। हालांकि, ये कपल 25 नवंबर को शादी करने वाला था।

इंडिया टुडे से बातचीत में प्राची ने बताया कि- 4 जुलाई को मेरी मम्मी के बर्थडे पर हमारा रोका हुआ था। रोहित और उनके घरवाले हमारे घर पर आए और सब कुछ जल्दी-जल्दी हो गया था। हम 25 नवंबर को शादी करने वाले थे, लेकिन परस्थिति को देखते हुए जल्दी शादी करने का फैसला कर लिया। हमने सोचा शादी कर थोड़ा वक्त बिता लेते हैं।' 

आठ साल तक किया था डेट 
प्राची तेहलन साल 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात प्राची के कजिन भाई की शादी के दौरान हुई थी। प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया कि रोहित इस शादी में लड़की वालों की तरफ थे। वह मेरे भाभी के दोस्त थे।   

प्राची के मुताबिक शादी में पहली मुलाकात में ही रोहित ने मुझे पसंद कर लिया था। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हुई। उस वक्त हम दोनों का ध्यान अपने करियर की तरफ था। हालांकि, हमारे बीच ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ी। 

लॉकडाउन में दोबारा हुई थी मुलाकात 
प्राची ने बताया कि लॉकडाउन में उनकी दोबारा बातचीत हुई थी। हमें बात करते हुए सब कुछ इतना अच्छे लगना लगा। आठ साल पुराना जो स्पार्क था वह इस लॉकडाउन में फिर आ गया। हमें पता चला कि हमारे बीच वह फीलिंग्स है।    

प्राची तेहलन ने साल 2016 में फिल्म दीया और बाती हम में काम किया था। इसके बाद साल 2017 में इक्यावन सीरियल में काम किया था। प्राची ने टीवी सीरियल के अलावा पंजाबी और मलयालम फिल्मों में काम किया है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।