लाइव टीवी

अक्षय कुमार की फिल्म से डॉली बिंद्रा ने किया था डेब्यू, राधे मां के खिलाफ पहुंच गई थीं थाने

Updated Jan 20, 2021 | 12:31 IST

Dolly Bindra Birthday: विवादित एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा का आज बर्थडे है। डॉली ने महज 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जानिए डॉली बिंद्रा के विवाद

Loading ...
Dolly Bindra
मुख्य बातें
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा का आज बर्थडे है।
  • डॉली बिंद्रा अक्सर विवादों के कारण जानी जाती हैं।
  • डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी।

मुंबई. अक्सर विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा का आज बर्थडे है। डॉली बिंद्रा बिग बॉस सीजन चार की कंटेस्टेंट थीं। घर में लड़ाई झगड़े के कारण उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। घर के बाहर भी डॉली बिंद्रा के कई विवाद बेहद चर्चित रहे हैं। 

डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बिच्छू, खिलाड़ी 420, गदर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

साल 2010 में उन्होंने बिग बॉस सीजन चार में हिस्सा लिया था। इस शो में उन्होंने सभी घरवालों से लड़ाई की थी। श्वेता तिवारी और अश्मित पटेल पर कई पर्सनल कमेंट किए थे। वहीं, मनोज तिवारी के साथ किचन फाइट की पॉपुलर हुई थी।

राधे मां पर लगा चुकी है आरोप
डॉली बिंद्रा राधे पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। साल 2015 में डॉली बिंद्रा ने मीडिया के सामने कहा था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था।

डॉली बिंद्रा ने इसके अलावा टल्ली बाबा पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। डॉली ने कहा था कि टल्ली बाबा राधे मां की करीबी हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ छह धाराएं लग चुकी है। 

पड़ोसियों ने दर्ज की थी शिकायत 
डॉली बिंद्रा के खिलाफ उनके पड़ोसियों ने भी शिकायत दर्ज की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉली अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा करती नजर आ रही हैं। 

सोसाइटी के लोगों ने उन पर गाली गलौच करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो डॉली दबंग 3 में नजर आई थीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।