लाइव टीवी

दूरदर्शन चैनल के 61 साल हुए पूरे, बुनियाद- हमलोग और रामायण जैसे इन 8 शोज को मिला दर्शकों का प्यार

61 Years of Doordarshan
Updated Sep 15, 2020 | 21:35 IST

आज यानी 15 सितंबर को दूरदर्शन चैनल के 61 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं इस चैनल के उन शोज के बारे में जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Loading ...
61 Years of Doordarshan61 Years of Doordarshan
61 Years of Doordarshan
मुख्य बातें
  • 15 सितंबर को दूरदर्शन के 61 साल पूरे
  • दूरदर्शन पर रामायण- महाभारत समेत इन तमाम शोज ने जीता दर्शकों का दिल
  • जानें इन 8 शोज की लिस्ट

बीते दिनों देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन रहा और इस दौरान दूरदर्शन पर पुराने टीवी सीरियल का प्रसारण किया गया। इसमें रामायण और महाभारत भी शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। आज यानी 15 सितंबर को दूरदर्शन चैनल के 61 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर चैनल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

दूरदर्शन के 61 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको बता रहे हैं वो इस चैनल के उन 08 शोज के बारे में जिन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। 

1. हमलोग

दूरदर्शन पर टीवी शो हम लोग की शुरुआत हुई थी 7 जुलाई 1984 को जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। इस शो की कहानी एक मिडल क्लास फैमिली की जिंदगी पर आधारित थी जो उनके संघर्षों और इच्छाओं को दिखाती है। इस शो को मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था जबकि पी कुमार वसुदेव इसके डायरेक्टर थे।  

2. बुनियाद

मनोहर श्याम जोशी द्वारा लिखे इस शो बुनियाद की कहानी साल 1947 में हुए बंटवारे पर आधारित थी। यह एक पंजाबी परिवार की कहानी थी जो 1915 में लाहौर से शुरू होती है और साल 1985 में दिल्ली में खत्म होती है। इस शो में आलोक नाथ, अनीता कंवर, सोनी राजदान, कंवलजीत और गोगा कपूर थे। 

3. रामायण

साल 1987 में शुरू हुए शो रामायण को बहुत पसंद किया गया था। रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस शो में एक्टर अरुण गोविल राम की जबकि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया मां सीता के रोल में थीं, इस शो को इतना प्यार मिला कि दर्शक इन्हें भगवान मानकर इनकी पूजा करने लगे थे। शो में एक्टर सुनील लहरी को लक्ष्मण के रोल में बहुत प्यार मिला था। 

4. महाभारत

रामायण के बाद साल 1988 में बी.आर चोपड़ा के शो महाभारत की शुरुआत हुई और इसे भी बहुत पसंद किया गया। इसमें एक्टर नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, पंकज धीर, पुनील इस्सर और रूपा गांगुली जैसे कलाकार थे जिन्हें बहुत सराहा गया। 

6. ये जो है जिंदगी

साल 1984 में शुरू हुए शो ये जो जिंदगी है में शफी ईनामदार, स्वरूप संपत, राकेश बेदी और सतीश शाह जैसे एक्टर्स थे। इस शो को कॉमेडी राइटर शरद जोशी ने लिखा था जबकि इसके डायरेक्टर थे कुंदन शाह। 

6. ब्योमकेश बख्शी

ब्योमकेश बख्शी 90 के दशक में शुरू हुआ ऐसा शो था जो एक बंगाली डिटेक्टिव के ईर्द- गिर्द घूमता है। शो में एक्टर रजित कपूर लीड रोल में थे जो क्राइम केस को सॉल्व करते थे। इस शो को बासु चटर्जी ने डायरेक्ट किया था। 

7. मालगुडी डेज

साल 1986 में शुरू हुआ था मालगुडी डेज, जिसमें मालगुडी नाम का एक गांव था और शो की कहानी स्वामी और उसके दोस्तों के आसपास घूमती थी। इसमें छोटी- छोटी कहानियां दिखाई जाती थीं जो दर्शकों को बहुत पसंद आती थीं। इस शो के डायरेक्टर शंकर नाग थे जबकि इसके लेखक थे आर.के नारायण।

8. नुक्कड़

दूरदर्शन पर 1986 में शो नुक्कड़ की शुरुआत हुई थी। इस शो की कहानी शहर में श्रमिक वर्ग के झगड़ों और संघर्षों पर आधारित थी। इस शो को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था जो 1986-87 तक चला। इसके बाद साल 1993 में इसका सीक्वल आया जिसमें एक्टर अवतार गिल, दिलीप धवन और पवन मल्होत्रा थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।