लाइव टीवी

एकता कपूर ला रही हैं Molkki दुल्हन कुप्रथा पर शो, 15 साल बाद 'मिहिर विरानी' अमर उपाध्याय के साथ बनाई टीम

Updated Oct 05, 2020 | 12:01 IST

टीवी एक्टर अमर उपाध्याय एक बार फिर से एकता कपूर संग काम करेंगे, दोनों 15 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। इस शो देश में प्रचलित मोलकी दुल्हन कुप्रथा को दिखाया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ekta Kapoor and Amar Upadhyay
मुख्य बातें
  • एकता कपूर संग काम करेंगे अमर उपाध्याय।
  • देश में प्रचलित कुप्रथा मोलकी दुल्हन परआधारित होगा शो।
  • शो में एक्ट्रेस प्रियल महाजन नजर आएंगी।

एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर विरानी का रोल निभाकर दर्शकों दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। अमर ने बड़े पर्दे पर हाथ आजमाने के लिए कुछ समय छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी।

अमर अब 15 साल बाद एकता कपूर संग काम करेंगे और उनके शो मोलकी दुल्हन में नजर आएंगे। शो की कहानी 18 साल की एक लड़की पुर्वी (प्रियल महाजन) की जिंदगी पर आधारित है जिसे बेच दिया जाता है और उससे दोगुनी उम्र के शख्स विजेंदर (अमर उपाध्याय) से उसकी शादी करवा दी जाती है। विजेंदर की पहली पत्नी का निधन हो गया होता है।

बेंगलोर मिरर से बात करते हुए अगर ने बताया, 'यह वास्तविक जीवन पर आधारित है और हरियाणा जैसे उत्तरी राज्यों में अब भी यह होता है। जब मुझे इस शो के लिए अप्रोच किया था तब मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी तो मैं ऑनलाइन गया और देखा कि ज्यादातर कहानियों का दुखद अंत होता है। यह शो सही संदेश देता है कि इस पुरानी प्रथा का पालन करते हुए महिलाओं के साथ सही बर्ताव भी किया जा सकता है।'

मालूम हो कि अमर ने जब छोटे पर्दे पर वापसी की तो उन्हें 'क्योंकि...' जैसा शो और मिहिर विरानी जैसा रोल फिर नहीं मिला। अब वो एक बार फिर से एकता के शो में काम करने को लेकर काफी खुश हैं। एक्टर ने कहा, 'क्योंकि... मेरी जिंदगी के सबसे खास एक्सपीरियंस में से एक था और अब लगता है कि मैं फिर से घर आ गया हूं।'

बता दें कि अमर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ढूंढते रह जाओगे, दहशत, सेंसर, धंध: द फॉग, जोड़ी क्या बनाई वह वाह रामजी, एलओसी कारगिल में नजर आ चुके हैं। अब वो फिल्म बॉब बिस्वास, कागज और अब अनीस बजमी की फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।