लाइव टीवी

Ravie Kapoor First Photo: एकता कपूर के बेटे रवि कपूर की पहली फोटो वायरल, फैन्स बोले- जितेंद्र पर गया है नाती

Updated Jan 26, 2020 | 18:15 IST

Ekta Kapoor Son Ravie Kapoor Birthday Party: 27 जनवरी को एकता कपूर ने बेटे रवि कपूर के पहले बर्थडे की पार्टी रखी। इसी दौरान एकता कपूर के बेटे की पहली झलक देखने को मिली...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बेटे रवि के साथ एकता कपूर।
मुख्य बातें
  • एकता कपूर 27 जनवरी 2019 को बेटे की मां बनी थीं।
  • एकता ने सरोगेसी से मां बनने का फैसला किया था।
  • एकता ने बेटे का नाम रवि (Ravie) रखा है।

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर का बेटा रवि एक साल का हो गया है। 27 जनवरी को एकता कपूर ने बेटे के पहले बर्थडे की पार्टी रखी। इसी दौरान एकता कपूर के बेटे की पहली झलक देखने को मिली है। जी हां, एकता के बेटे रवि की पहली फोटो सामने आ गई है। फोटो में रवि को एकता गोद में लिए दिख रही हैं।  
रवि कपूर ने फोटो में वाइट शर्ट और लाइट कलर का ब्लैजर-पैंट पहना हुआ है। इस आउटफिट के साथ रवि ने वाइट जूते पहने है। साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान रवि कपूर की हेयर स्टाइल खींच रही है। सालभर के रवि ने लंबे बालों वाला हेयरकट रखा है। देखते ही समझ आ रहा है कि एकता कपूर ने अभी से ही बेटे का फैशन मैंटेन करना शुरू कर दिया है। रवि की फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक को जितेंद्र से काफी हद तक मिलता-जुलता बता रहे हैं। रवि कपूर की बर्थडे पार्टी में दोनों बेटों के साथ रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, बेटी के साथ ईशा देओल, प्रज्ञा कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे।


जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर 27 जनवरी 2019 को बेटे की मां बनी थीं। एकता ने सरोगेसी से मां बनने का फैसला किया था। एकता ने बेटे का नाम रवि (Ravie) रखा था। 11 फरवरी 2019 को एकता ने बेटे की नामकरण सेरेमनी रखी थी। एकता के बेटे को देखने टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे थे। 


एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम पिता जितेंद्र कपूर के नाम पर रखा है। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है जो कि जितेंद्र का असली नाम है। एकता ने खुद सोशल मीडिया पर बेटे के नाम का खुलासा किया था। एकता ने बच्‍चे के नाम की स्‍पेलिंग में e अक्षर जोड़ा है। बेटे की स्‍पेलिंग न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी ने रखी है। इसलिए बच्‍चे के नाम की स्पेलिंग ravie है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।