लाइव टीवी

Ekta Kapoor ने शुरू की धार्मिक यात्रा, पिता जितेंद्र संग सबसे पहले किए शिरडी सांई बाबा के दर्शन

Updated Jan 29, 2020 | 19:22 IST

Ekta Kapoor Jeetendra Visit Shirdi Sai Baba: एकता कपूर हाल ही में साईं बाबा के दर्शन के लिए पिता जितेंद्र के साथ सिरडी पहुंचीं। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज एकता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पिता जितेंद्र के साथ एकता कपूर।
मुख्य बातें
  • एकता कपूर नए साल की शुरुआत में मंदिर दर्शन के लिए निकली हैं
  • एकता सबसे पहले इस धार्मिक यात्रा में साईं बाबा के दर्शन के लिए सिरडी पहुंचीं।
  • एकता कपूर के साथ इस दौरान उनके पिता जितेंद्र भी नजर आए।

एकता कपूर इन दिनों अपने हालिया लॉन्च टीवी सीरियल नागिन-4 को लेकर चर्चा में हैं। एकता का ये सीरियल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब एकता कपूर नए साल की शुरुआत में मंदिर दर्शन के लिए निकली हैं। एकता सबसे पहले इस धार्मिक यात्रा में साईं बाबा के दर्शन के लिए पिता जितेंद्र के साथ सिरडी पहुंचीं। इस दौरान के फोटोज और वीडियोज एकता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 
मंदिर दर्शन यात्रा में एकता कपूर का पहला स्टॉप सिरडी रहा। यहां ये उन्होंने पिता जितेंद्र के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एकता कपूर बता रही हैं कि उन्होंने पिता जितेंद्र के साथ साईं बाबा के दर्शन किए। हालांकि वो प्रतिमा को वीडियो में कैप्चर नहीं कर पाईं। क्योंकि मंदिर में काफी भीड़ थी इसी वजह से उन्हें ये मौका नहीं मिला। 


एकता कपूर और जितेंद्र ने अपनी धार्मिक जर्नी की शुरुआत कर दी है। दोनों का पहला पड़ाव सिरडी सांई बाबा का मंदिर रहा। दोनों अब दूसरे धार्मिक स्थान के लिए रवाना हो चुके हैं। 

जैसा कि सभी जानते हैं एकता कपूर काफी धार्मिक हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी भगवान के नाम पर बालाजी रखा है। साथ ही वो अक्सर अपने सीरियल-शोज की लॉन्चिंग से पहले भगवान के दर्शन करने जाती हैं। एकता जल्द ही पद्मश्री से सम्मानित की जाएंगी। जो कि भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।