लाइव टीवी

Ramayan का मीम शेयर करने पर ट्रोल हुए एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा, इस कारण माफी मांगने से इंकार

Updated May 18, 2020 | 14:53 IST

Karanvir Bohra's Ramayan meme controversy: करणवीर बोहरा ने रामायण का एक मीम शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karanvir Bohra's Ramayan meme controversy
मुख्य बातें
  • करणवीर बोहरा ने शेयर किया था रामायण का मीम
  • इस पोस्ट पर मचा था बवाल
  • करणवीर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके करणवीर बोहरा छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी के जरिए वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखते हैं। अपनी और अपनी जुड़वां बेटियों की फोटोज- वीडियोज के साथ ही करण मीम भी शेयर कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मीम शेयर कर दिया, जिस पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

दरअसल करणवीर ने रामायण के एक युद्ध सीन का मीम शेयर किया। जिसमें एक शख्स पीछे अकेले लड़ता हुआ दिख रहा था। इस पर लिखा था, 'जब आपको अपनी जॉब के लिए पूरा पैसा नहीं मिलता।' इस मीम को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन दिया, 'मुझे यह पोस्ट करना ही था और हम सोचते थे कि उन्होंने क्या एपिक युद्ध बनाया, गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह।'

उनकी ये कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ये असम्मानजनक लगा। इसी के चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब करण ने इस पर बात की है। उन्होंने हिंदूस्तान टाइम्स को बताया कि मैंने भगवान का अनादर नहीं किया क्योंकि मैं एक धर्मनिष्ठ हिंदू और आध्यात्मिक हूं। मीमी एक एक्स्ट्रा के बारे में था, जो युद्ध करने की बजाए डांस कर रहा था। 

करणवीर ने साफ किया कि उनकी पोस्ट रामायण का अनादर नहीं करती है। उन्होंने रामायण की गेम ऑफ थ्रोन्स से तुलना करने की वजह बताई। करणवीर ने बताया कि उन्होंने तुलना इसलिए कि क्योंकि GOT हमारे वक्त की सबसे बड़ी युद्ध सीरीज है। बकौल करणवीर, पहले हम सोचते थे कि रामायण और इसमें दिखाया गया युद्ध बेहद शानदार है, क्योंकि हमें इससे ज्यादा बेहतर कुछ नहीं पता था। इसी के साथ ही करण ने अपनी पोस्ट के लिए माफी मांगने से भी इंकार कर दिया, क्योंकि उनके मुताबिक उनकी पोस्ट रामायण या इसके मेकर्स का मजाक नहीं उड़ाती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।