लाइव टीवी

Imlie : फहमान खान और मयूरी देशमुख ने चीनी के साथ मिलकर बनाई स्पेशल डिश, सेट से वायरल हुआ वीडियो

Updated Sep 07, 2022 | 13:41 IST

इमली के स्टार्स फहमान खान और मयूरी देशमुख का फनी वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को मयूरी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। वीडियो में दोनों स्टार्स बिहाइंड द कैमरा जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
fahman khan and mayuri deshmukh viral video
मुख्य बातें
  • स्टार प्लस का शो इमली टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है
  • फहमान खान और मयूरी देशमुखी का वीडियो वायरल
  • वीडियो में दोनों स्टार्स करते हैं जमकर मस्ती

Imlie Fahmaan Khan and Mayuri Deshmukkh Video :  स्टार प्लस का शो इमली दर्शकों को खूब पसंद है। टीआरपी की लिस्ट में ये शो सबसे ज्यादा पॉपुलर है। शो में इमली और आर्यन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री तो हिट है लेकिन दोनों ऑफ कैमरा भी सेट पर खूब मस्ती करते हैं। एक्ट्रेस मयूरी देशमुख यानी मालिनी चतुर्वेदी निगेटिव रोल में हैं। मालिनी के आने से इमली की जिंदगी में मुसीबतों का पहाड़ आ गया है।

दर्शक मालिनी के किरदार में मयूरी देशमुख को खूब पसंद कर रहे हैं। भले ही मालिनी शो में निगेटिव रोल में हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो काफी बिंदास और मस्तीखोर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में आर्यन और चीनी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। उनका वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

आर्यन और मालिनी ने बनाया चीनी फ्राई


वीडियो में दोनों स्टार्स चीनी फ्राई बनाते नजर आ रहे हैं। आर्यन ने अपनी बेटी चीनी को तवे पर बैठया है। चीनी भी आर्यन और मालिनी के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं। दोनों स्टार्स का मस्ती भरा वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में चीनी आर्यन की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें - Imlie Upcoming Twist: आर्यन और चीनी देंगे मालिनी का साथ, इमली को मिलेगा अपनों से सबसे बड़ा धोखा
 

इमली को मिलेगा अपनों से धोखा

इमली में दर्शकों को मजेदार ट्रैक देखने को मिलने वाला है। शो में चीनी की मां का खुलासा होने वाला है। मालिनी चीनी पर अपना आधिकार जमाती है और कहती हैं की वो मेरी बेटी हैं। वहीं, चीनी भी मालिनी के साथ जाने को तैयार हो जाती है। ये सब देखकर इमली हैरान रह जाती हैं। हालांकि चीनी ने मालिनी के साथ जाने का फैसला क्यों लिया, इसका खुलासा जल्द होने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।