लाइव टीवी

पिता बनने वाले हैं FIR के भोला पंडित, विपुल रॉय ने पिछले साल की थी शादी

Updated Jun 17, 2022 | 13:07 IST

Vipul Roy To Be Father Soon:s टीवी एक्टर विपुल रॉय जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में अपनी गर्लफ्रेंड मेलिस अतिकी से शादी की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vipul Roy With Wife Melis Atici
मुख्य बातें
  • पिता बनने वाले हैं एक्टर विपुल रॉय।
  • विपुल ने पिछले साल की थी गर्लफ्रेंड मेलिस अतिकी से शादी।
  • विपुल रॉय टीवी शो FIR में चीफ इंस्पेक्टर भोला पंडित का रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं।

एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीन में अपनी गर्लफ्रेंड मेलिस अतिकी (Melis Atici) से शादी की थी। अब जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। विपुल से बेसब्री से अपने होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। 

एक्टर बोले- 'बहुत एक्साइटेड हूं'

विपुल के पिता बनने की जानकारी सामने आने के बाद ईटाइम्स ने एक्टर से बात की तो उन्होंने पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की। विपुल ने कहा, 'हां, मेलिस प्रेग्नेंट हैं और सितंबर या अक्टूबर में हमारे बच्चे का जन्म होगा। मैं बहुत एक्साइटेड हूं और फादरहुड एक्सपीरियंस करने का इंतजार कर रहे हैं।' मालूम हो कि विपुल टीवी शो FIR में चीफ इंस्पेक्टर भोला पंडित का रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं।

अलग- अलग रहते हैं विपुल और मेलिस

विपुल की पत्नी मेलिस सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं और आईटी कंपनी चलाती हैं। दोनों की लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज है लेकिन एक्टर का कहना है कि वो दोनों इसे अच्छी तरह मैनेज कर रहे हैं। इस बारे में विपुल ने कहा, 'टेक्नोलॉजी की मदद से, हम कॉल और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि इस लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में मेलिस ने ज्यादा मेहनत की है।' विपुल ने पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह बहुत स्पष्ट हैं और जानती हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए। शादी से पहले भी हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और कोरोना काल के दौरान, यह बहुत ज्यादा मुश्किल था। लेकिन हम इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। हमारा पांच वर्षों का साथ रहा है।'

क्या अमेरिका शिफ्ट होंगे एक्टर?

विपुल से पूछा गया कि क्या बच्चे के जन्म के बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो जाएंगे? या उनकी पत्नी मेलिस भारत आएंगी? इस सवाल पर एक्टर ने कहा कि इस बारे में अभी उन्होंने फैसला नहीं किया है। विपुल ने कहा, 'हम अपने बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच कोई पुल बने ताकि चीजें आसान हो जाएं। मेरा काम ऐसा है कि मैं उसे छोड़कर दूसरे देश नहीं जा सकता। मेरे पास कुछ एक्टिंग कॉन्ट्रैक्ट्स हैं, जिन्हें मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता। मैं यहीं रहूंगा। मेलिस मुंबई आने का फैसला ले सकती हैं, देखते हैं कैसे होता है। अभी कुछ फाइनल नहीं है, अभी हम रास्ता निकाल रहे हैं। अभी हम यह भी नहीं जानते कि वो बच्चे को भारत में जन्म देंगी या अमेरिका में।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।