लाइव टीवी

Hina Khan से Himanshi Khurana और Shehnaaz Gill तक, ये हैं साल की सबसे चहेती टीवी एक्ट्रेस

Top Most Desirable Women On TV
Updated Sep 05, 2020 | 16:49 IST

Most Desirable TV Actresses: टीवी की सबसे चहेती अभिनेत्रियों (मोस्ट डियारेबल वुमन ऑन टीवी) को लेकर लिस्ट जारी हुई है। जिसमें हिना खान से शहनाज गिल और हिमांशी खुराना तक कई चर्चित नाम शामिल हैं।

Loading ...
Top Most Desirable Women On TVTop Most Desirable Women On TV
टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियां
मुख्य बातें
  • लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर रहीं टीवी की नागिन हिना खान
  • रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट शहनाज गिल और हिमांशी खुराना ने भी बनाई जगह
  • यहां देखिए टीवी की सबसे चहेती महिलाओं की पूरी लिस्ट

मुंबई: टेलीविजन पर 2019 की द टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन की प्रतिष्ठित लिस्ट सामने आ चुकी है। अभिनेत्रियों की लोकप्रियता और आंतरिक जूरी के वोटों के आधार पर हिंदी टीवी शो में दर्शकों को लुभाने वाली इन अभिनेत्रियों ने इस सूची में जगह बनाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस हिना खान लगातार दूसरे साल टॉप पर बनी हुई हैं।

बिग बॉस रियलिटी शो के प्रतिभागियों जैसे शहनाज़ गिल, हिमांशी खुराना ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।आइए एक नजर डालते हैं टीवी की सबसे चहेती महिलाओं पर:

1. हिना खान:

सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाने के बाद हिना खान एक लोकप्रिय नाम बनी हुई हैं। बाद में, उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 11 में अपने स्टाइल के लिए सराहा गया और 'कसौटी ज़िंदगी 2' में प्रतिपक्षी 'कोमोलिका' का किरदार निभाकर भी उन्होंने फैंस का दिल जीता।

हिना खान ने लगातार दूसरे साल टीवी की सबसे चहेती महिलाओं की लिस्ट में पहले स्थान पर रहने को लेकर खुशी जाहिर की है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

2. जेनिफर विंगेट:

जेनिफर विंगेट टीवी शो 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेपनाह' और 'बेहद' में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टीवी की सबसे चहेती महिलाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

3. निया शर्मा:

निया शर्मा ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में देखा गया है। निया ने कई शो किए हैं लेकिन 'इश्क में मरजावां’ के बाद 'नागिन 4’ में वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई थीं। निया को उनकी शानदार फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

4. एरिका फर्नांडीस: 

एरिका फर्नांडिस कसौटी ज़िन्दगी की में केंद्रीय किरदार निभाती हुई नजर आईं, उन्होंने बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस 2010 की विजेता घोषित होने के बाद अपनी यात्रा शुरू की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2012 में फाइनलिस्ट भी थीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

5. करिश्मा तन्ना:

करिश्मा तन्ना पिछले कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में हैं। उन्हें हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 10 में भी देखा गया था।करिश्मा अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिाय पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

6. दिव्या अग्रवाल:

दिव्या अग्रवाल रियलिटी शो, ऐस ऑफ़ स्पेस 1 की विजेता के रूप में उभरी थीं और दूसरे शो स्प्लिट्सविला 10 में रनर-अप रहीं थीं। वह एक मॉडल-अभिनेत्री और एंकर हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

7. शिवांगी जोशी:

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। शिवांगी जोशी पुणे की रहने वाली हैं और उन्होंने 2013 में टीवी शो से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

8. सुरभि ज्योति:

एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी सक्रियता को लेकर चर्चित हैं। बाद में, वह नागिन-3 में बेला के किरदार में भी नजर आई थीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

9. मीशा अय्यर:

मीशा अय्यर ने रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस और स्प्लिट्सविला 12' में अपने काम को लेकर पहचान हासिल की थी। वह स्प्लिट्सविला 12 में उपविजेता के रूप में उभरी थीं और सबसे 'पसंदीदा' प्रतियोगी का टैग जीता था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

10. निमृत कौर अहलूवालिया:

शो 'छोटी सरदारनी' में मेहर सरबजीत गिल के रूप में नजर आने वाली, निमृत कौर अहलूवालिया ने भी 10वें स्थान पर टीवी की मोस्ट डिजायरेबल वुमन लिस्ट में जगह बनाई है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

11. हिमांशी खुराना:

हिमांशी खुराना एक खूबसूरत पंजाबी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद देश भर में शोहरत कमाई थी। वह मौजूदा समय में बिग बॉस 13 की पहले रनर-अप आसिम रियाज के साथ रिश्ते में हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

12. जैस्मीन भसीन:

एक्ट्रेस चुलबुली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है और हाल ही में नागिन 4 में देखी गई थी। जैस्मीन जल्द ही रियलिटी शो बिग बॉस 14 में दिखाई देंगी। वह अभिनेता एल गोनी के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि, दोनों हमेशा एक दूसरे ो 'बेस्ट फ्रेंड' बताते रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

13. शहनाज गिल:

शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के घर में जाकर रियलिटी शो से फैंस के बीच बड़ी पहचान हासिल की है। घर के अंदर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती ने उन्हें लोगों के बीच मशहूर बना दिया था। शहनाज़ पंजाबी संगीत जगत में एक जाना माना नाम हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।