लाइव टीवी

तारक मेहता.. की बबीता जी से पहले यह टीवी एक्ट्रेसेज खा चुकी हैं जेल की हवा, ये रिश्ता.. की अभिनेत्री भी है शामिल

Updated Feb 08, 2022 | 23:39 IST

TV Actresses Who Went To Jail: छोटे पर्दे की कई अदाकाराएं हैं जो अलग-अलग कारणों की वजह से जेल की हवा खा चुकी हैं। इस लिस्ट में तारक मेहता की बबीता जी से लेकर भारती सिंह, पायल रोहतगी और अल्का कौशल समेत कई अदाकाराएं शामिल हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बबीता जी समेत सलाखों के पीछे रह चुकी हैं यह टीवी एक्ट्रेसेज
मुख्य बातें
  • अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने की वजह से मुनमुन दत्ता को जाना पड़ा जेल।
  • आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पायल रोहतगी भी फस चुकी हैं।
  • ड्रग्स केस में नाम सामने आने पर भारती सिंह को भी अरेस्ट किया गया था।

TV Actresses Who Went To Jail For Criminal Offences: छोटे पर्दे के ऐसे कई सितारे हैं जो आए दिन कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाते हैं। समय-समय पर कई टीवी सितारों की खबरें सामने आई हैं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। इन विवादों की वजह से कई टीवी सेलेब्स को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। ‌टीवी जगत की कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो जेल में अपना समय काट चुकी हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का आता है जिन्हें आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से जेल जाना पड़ा। वहीं करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी सलाखों के पीछे रह चुकी हैं। मुनमुन दत्ता और भारती सिंह समेत इस लिस्ट में पायल रोहतगी, अल्का कौशल, गहना वशिष्ठ, प्रीतिका चौहान और वीना मलिक का नाम शामिल है। यहां जानें किन कारणों के लिए इन टीवी अदाकाराओं को जेल हुई थी।

मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता का कॉन्ट्रोवर्सी से गहरा नाता है। आए दिन टीवी अदाकारा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन मुनमुन दत्ता पर मुसीबतों का बाढ़ तब टूट पड़ा जब अदाकारा ने एक ब्लॉग में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से सोशल मीडिया पर अदाकारा को खूब ट्रोल किया गया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर अदाकारा की जमकर क्लास लगाई थी। हाल ही में यह खबर आई है कि बबीता जी को अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जांच के लिए बुलाया गया था। मुनमुन दत्ता डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई थीं जहां उनसे लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की गई। अदाकारा को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ किया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Also Read: Bhabhi Ji Ghar Par Hai: क्या नेहा पेंडसे के बाद अब फ्लोरा सैनी निभाएंगी अनिता भाभी का किरदार? 

भारती सिंह

भारत की जानी-मानी फीमेल कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया सलाखों के पीछे रह चुके हैं। दरअसल, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था जिसकी वजह से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ‌एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से तीखे सवाल भी किए थे। ‌लेकिन कुछ समय बाद इन दोनों को जमानत मिल गई थी।

पायल रोहतगी

जानी-मानी टीवी अदाकारा पायल रोहतगी आए दिन विवादों में फंस जाती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। एक बार पायल रोहतगी ने गांधी-नेहरू परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थीं। अपमानजनक टिप्पणी करने की वजह से पायल रोहतगी को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस विवाद की वजह से पायल रोहतगी के खिलाफ लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा किया था।

अल्का कौशल

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ऐक्ट्रेस अल्का कौशल भी जेल की चक्की पीस चुकी हैं। दरअसल, एक गलती की वजह से अल्का कौशल को भारी नुकसान सहना पड़ा था। एक्ट्रेस का चेक बाउंस हो गया था जिसकी वजह से वह विवादों में फंस गई थीं। चेक बाउंस होने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ गया था।

Also Read: Karishma Tanna Pehli Rasoi: शादी के बाद करिश्मा तन्ना ने पहली बार बनाई ये डिश, पति वरुण बंगेरा को खिलाती आईं नजर

गहना वशिष्ठ 

जानी-मानी टीवी अदाकारा गहना वशिष्ठ अपने हाॅट अंदाज के लिए फेमस हैं। ऐसे तो बोल्ड तस्वीरें शेयर करने की वजह से अदाकारा आए दिन चर्चा में रहती हैं लेकिन एक बार अदाकारा ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसकी वजह से उनकी खूब किरकिरी हुई थी। अदाकारा ने सोशल मीडिया पर एडल्ट वीडियो शेयर किया था जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खूब सुनाया और उन्हें जेल जाना पड़ा। 

प्रीतिका चौहान

भारती सिंह की तरह ड्रग्स की वजह से जानी-मानी अदाकारा प्रीतिका चौहान भी जेल जा चुकी हैं। एनसीबी ने छापेमारी के दौरान प्रीतिका चौहान के पास से ड्रग्स बरामद किए थे जिसकी वजह से उन्हें भी जेल की चक्की पीसना पड़ा था। इस विवाद की वजह से कई दिनों तक प्रीतिका चौहान खबरों में बनी हुई थीं।

वीना मलिक

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस वीना मलिक भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। ईशनिंदा करने की वजह से एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में एक्ट्रेस को 26 साल की सजा सुनाई गई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।