लाइव टीवी

Rubina Dilaik से Divyanka Tripathi और Saumya Tandon तक, पति से कमाई-शोहरत में आगे हैं ये TV एक्ट्रेस

Updated Jun 30, 2021 | 11:00 IST

टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई पत्नियां हैं जो अपने पतियों से मशहूर होने और कमाई के मामले में कहीं ज्यादा आगे हैं। ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट पर एक नजर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पतियों से भी ज्यादा कमाई करने वालीं टीवी एक्ट्रेस
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री में पतियों से कहीं आगे हैं कई एक्ट्रेस।
  • कमाई और फेम दोनों में फेम दोनों में पतियों से कहीं ज्यादा आगे।
  • रुबीना दिलाइक और भारती सिंह सहित एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर।

मुंबई: ऐसी कई टीवी एक्ट्रेस रही हैं जो जो अपनी कड़ी मेहनत से दिन रात काम करके सफलता की बुलंदियों पर पहुंचीं हैं और टीवी की मदद से आज घर घर में एक जाना पहचाना नाम हैं। टीवी की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिनका करियर बहुत सीमित रहा और एक शो के दौरान पर्दे पर नजर आकर गायब हो गईं वहीं कई ऐसी भी रही हैं जिन्होंने सिर्फ एक सफल शो से इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया और फिर काम की भी झड़ी लग गई।

इनमें से कई एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जो अपने पति से भी कहीं आगे रही हैं और करियर में जिन्होंने अपने जीवनसाथी से कहीं ज्यादा सफलता हासिल की है। एक नजर पतियों से ज्यादा सफल करियर बनाने वालीं टीवी जगत की एक्ट्रेस पर।

दिव्यांका त्रिपाठी:

लोकप्रिय सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से 2006 में दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा, वो एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में भी खूब लोकप्रिय हुईं। दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 8 जुलाई 2016 को अपने सह-एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली थी। विवेक ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में पुलिस अफसर के रोल में दिखे थे हालांकि उनकी पत्नी दिव्यांका मनोंरजन जगत में कहीं ज्यादा पहचाना गया नाम हैं।

भारती सिंह:

भारती सिंह ने बतौर कॉमेडिन टीवी जगत में अपनी पहचान बनाई और उसके बाद वह मजेदार शो होस्टिंग के लिए भी जानी गईं और कई मौकों पर तो अपने पति हर्ष के साथ ही होस्ट करती नजर आईं। कहते हैं हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन ये बात भारती खुद भी मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति हर्ष का हाथ है।

हर्ष पेशे से लेखक हैं, जिन्होंने भारती के कई शो के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की है। साल 2017 में भारती ने हर्ष से शादी की थी हालांकि वह अपने पति से मशहूर होने और सफलता के मामले में आगे रही रहीं।

रुबीना दिलाइक:

रुबीना दिलाइक ने सीरियल छोटी बहू से शुरुआत की थी और कुछ समय पहले वह बिग बॉस के पिछले सीजन के दौरान अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस के घऱ में नजर आई थीं। उन्होंने सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व की एक पहचान से अपनी दमदार वापसी की। इस शो से उन्हें पॉवरफुल किन्नर की भूमिका निभाने को मिली।

रुबीना ने साल 2008 में टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी कर ली थी। हालांकि अभिनव शुक्ला ने रुबीना से पहले अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जो सफलता रुबीना को मिली वो अभिनव नहीं पा सके हैं।

सौम्या टंडन:

भाबी जी घर पर हैं सीरियल से मशहूर हुईं गोरी मैम उर्फ अनीता भाबी के नाम से जानी गई सौम्या टंडन एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उनके इस शो का स्टाइलिश रोल दर्शकों को खूब भाया और सौम्या 5 सालों तक भाबी जी शो का हिस्सा रही। सौम्या ने 2016 में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी।

सौरभ पेशे से एक बैंकर हैं और जाहिर है उनकी पत्नी सौम्या सौरभ से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कथित तौर पर वो पूरे महीने में जितना कमाते हैं उतना सौम्या चंद एपिसोड में ही कमा लेती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।