लाइव टीवी

युविका चौधरी Prince Narula से Rubina Dilaik और Abhinav Shukla तक, आज भी एक साथ हैं ये Bigg Boss कपल

Updated Oct 03, 2021 | 09:27 IST

Bigg Boss Couples List: बिग बॉस का घर कई रिश्तों के टूटने और कई रिश्तों के जुड़ने और मजबूत होने का गवाह बनता रहा है। एक नजर उन बिग बॉस कपल्स पर जो आज भी एक साथ हैं।

Loading ...
बिग बॉस के ये कपल आज भी हैं एक साथ

मुंबई: जहां कुछ लोग बिग बॉस को पसंद करते हैं, वहीं कई अन्य इस रियलिटी शो को बुरा भला भी बोलते हैं लेकिन कोई भी इसे अनदेखा नहीं कर सकता। अपने नाटकीय झगड़े, दिलचस्प कार्यों और रोमांटिक लव एंगल के साथ, विवादास्पद रियलिटी शो अक्सर अच्छी रेटिंग हासिल कर लेता है। बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर को शुरू हो गया है और एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मेजबान के रूप में वापसी की है।

हाल ही में, फैंस को बिग बॉस का पहला ओटीटी वर्जन देखने को मिला, जिसे फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल ने सबको प्रभावित करते हुए अंत में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

जैसे ही नया सीज़न शुरू होता है, दर्शक नई दोस्ती और संभावित रिश्तों का दिलचस्प ट्विस्ट देखते हैं। अतीत में भी, हमने कई प्रतियोगियों को बीबी हाउस में रहने के दौरान अपने लिए लव पार्टनर ढूंढते देखा है। आज हम उसी के बारे में बात करने जा रहे हैं। यहां हम आपके साथ उन बिग बॉस कपल्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जिनका रिश्ता रियलिटी शो के दौरान और भी मजबूत हो गया और वह आज भी साथ हैं।

किश्वर मर्चेंट-सुयश राय:

लवबर्ड्स ने बिग बॉस 9 में एक साथ भाग लिया और बीबी हाउस के सफर ने उनके रिश्ते को और मजबूत बना दिया। उन्होंने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

कीथ सिकेरा-रोशेल राव:

कीथ और रोशेल भी बिग बॉस 9 का हिस्सा थे। दोनों ने 2018 में शादी की। यह जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अपलोड के लिए सुर्खियों में रहता है।

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला:

बीबी 9 में अपने कार्यकाल के बाद प्रिंस और युविका टीवी जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक बन गए। 14 फरवरी, 2018 को अभिनेत्री ने प्रपोजल के बाद प्रिंस से सगाई कर ली थी। उनकी शादी 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में हुई थी।

अली गोनी-जैस्मीन भसीन:

बिग बॉस 14 के दौरान अली और जैस्मीन को एहसास हुआ कि वह दोनों सिर्फ दोस्त होने से कहीं ज्यादा हैं। सीज़न समाप्त होने के बाद, दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम किया। वे शहर को रोमांस से लाल रंग में भी रंग रहे हैं।

हिमांशी खुराना-आसिम रियाज:

बिग बॉस 13 के घर में आसिम को हिमांशी से प्यार हो गया था, जो उस वक्त किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन हिमांशी को भी जल्द ही एहसास हो गया कि वह आसिम के लिए क्या महसूस करती हैं और तब से वे साथ हैं।

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा:

बिग बॉस 11 के दौरान बंदगी और पुनीश के बीच रोमांस हुआ और नजदीकियां आईं। बंदगी ने हाल ही में गोवा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाने के दौरान सुर्खियां बटोरी थीं।

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला:

बीबी जोड़ों के बारे में बात करने के दौरान पति-पत्नी रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की बात ना हो ये मुश्किल है। शादी में तनाव के कुछ पलों के बीच बिग बॉस के घर के सफर ने दोनों के रिश्ते को और मजबूत बना दिया। बीबी हाउस में रहने के दौरान दोनों फिर से प्यार में पड़ गए और अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।