लाइव टीवी

रोमांटिक मूड में दिखे गौहर खान और जैद दरबार, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा 'जब दूल्हा अपनी दुल्हन से मिला'

Updated Jan 02, 2021 | 18:21 IST

Gauahar Khan and Zaid Darbar Video: नए साल पर गौहर खान ने जैद दरबार संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गौहर खान और जैद दरबार।
मुख्य बातें
  • गौहर खान और जैद दरबार का नया वीडियो सामने आया है
  • यह वीडियो गौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है
  • वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे रहे हैं

बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान और जैद दरबार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से कई महीनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में रहने के बाद हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों इन दिनों क्वलिटी टाइम बिता रहे हैं और साथ ही फैंस से भी जुड़े हुए हैं। गौहर ने अब नए साल पर जैद के संग एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने एक  दिलचस्प कैप्शन दिया। 

'जब दूल्हा अपनी दुल्हन से मिला'

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान और जैद दरबार साथ में हैं और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं। उसी दौरान जैद पत्नी गौहर का हाथ चूमते भी दिखाई देते हैं। इसके अलावा वीडियो के बैकग्राउंड में 'ये मोह मोह के धागे' बज रहा है। दोनों वीडियो में बहुत खुश दिख रहे हैं। गौहर ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जब दूल्हा अपनी दुल्हन से मिला।' गौहर की इस पोस्ट पर लगातार रिएक्श आ रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले नए साल के मौके पर दोनों की दो प्यारी सी तस्वीर सामने आई थीं। 


गौहर-जैद की 25 दिसंबर को हुई शादी

गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की। दोनों के निकाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फैंस ने इस जोड़ी की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया और अपना जमकर प्यार लुटाया। दोनों कई महीनों से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। बता दें कि एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर जैद मशहूर म्युजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। इस्माइल देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के म्युजिक डायरेक्टर रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।