लाइव टीवी

पाखी की होगी विराट के कमरे में एंट्री तो सम्राट छोड़ देगा घर, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले 5 नए मोड़

Updated Sep 20, 2021 | 09:37 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Starplus Serial 5 Major twists: गुम है किसी के प्यार में सीरियल इस सप्ताह होगा हाई वोल्टेज ड्रामा। जानें सई-विराट और पत्रलेखा की कहानी में आ रहे 5 धमाकेदार ट्विस्ट...

Loading ...
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।
मुख्य बातें
  • सई और विराट में होगी तीखी बहस
  • पत्रलेखा की होगी विराट के कमरे में एंट्री
  • सीरियल में आ रहे 5 धमाकेदार ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में छोटे परदे के लोकप्रिय सीरियल में से एक है। नील भट्ट, आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने इस टीवी सीरियल के जरिए कम वक्त में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। विराट-सई और पाखी की कहानी से दर्शक इस कदर अटैच हो गए हैं कि सीरियल की पल-पल की अपडेट जानने के लिए हर वक्त उत्सुक रहते हैं। अब आने वाले सप्ताह में गुम है किसी के प्यार में कुछ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस सप्ताह सीरियल में कुछ दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं गुम है किसी के प्यार में आने वाले 5 धमाकेदार ट्विस्ट पर...

सई को मिलेगा सम्राट का सपोर्ट
जैसे कि हमने सीरियल में देखा था विराट ने सई को कमरे में बंद कर दिया था और फिर सई घर से भाग गई थी। इस मामले में सम्राट काफी नाराज हो गया था और उसने विराट का सामना किया था। सम्राट ने विराट को उसके व्यवहार के लिए लताड़ा था ऐसी हरकत के लिए चेतावनी भी दी थी। अब आगे कहानी में सम्राट को सई के लिए खुलकर स्टैंड लेते देखा जाएगा। इतना ही नहीं सम्राट, चव्हाण परिवार के खिलाफ जाकर सई का समर्थन करेगा।

पाखी और सम्राट छोड़ देंगे घर! 
हमेशा की तरह पत्रलेखा, विराट और सई के बीच परेशानियां खड़ी करती नजर आएगी। जिससे सम्राट नाराज होता और पाखी पर चिल्लाता है। सम्राट, पत्रलेखा से पूछता है कि क्या विराट या सई उसकी समस्या है और उसे अपने सवालों के जवाब देने के लिए कहता है। सम्राट पूरे मामले को समझ चुका है वो अब घर में शांति के लिए एक बड़ा फैसला लेगा। सम्राट अनाथालय में वापस जाने का एक बड़ा फैसला करते हुए महाबलेश्वर वापस जाने का निर्णय लेगा। चौंकाने वाली बात ये है कि पाखी भी सम्राट का समर्थन करती है और वो भी चव्हाण हाउस से बाहर निकलने के लिए तैयार है। हालांकि सम्राट, पाखी से अपनी मां के लिए यहीं रहने को कहेगा। लेकिन सम्राट का कहना है कि उसका महाबलेश्वर जाने का फैसला कोई नहीं बदल सकता है चाहे पाखी जाए या ना जाए। क्या होगा पाखी की फैसला ये देखना दिलचस्प रहेगा।

सई और विराट में बहस
विराट, सई से बहुत प्यार करता है और उससे अलग होना उसके लिए बहुत बड़ी सजा है। विराट, सई को अपने से दूर जाने नहीं दे सकता है। हालांकि एक बार फिर से सई और विराट तीखी बहस में पड़ने वाले हैं। दोनों की अपने कमरे में आने के बाद काफी लड़ाई होगी। इसके अलावा, सई विराट पर अपना आपा खो देगी और दोनों में गंदी लड़ाई होगी। हालांकि सई और विराट लड़ाई के बाद बेहद इमोशनल हो जाएंगे। विराट को एक बड़ी दुविधा में देखा जाता है, जहां वो सई के जीवन में आने वाले बड़े बदलाव की चिंता कर रहा है। साई किस बड़े बदलाव की उम्मीद कर रही हैं? ये देखना होगा।

पत्रलेखा की होगी विराट के कमरे में एंट्री
पत्रलेखा एक बार फिर विराट और सई के कमरे में जाएगी। वो रात के खाने के लिए दोनों को बुलाने आएगी। पत्रलेखा को पता चलेगा कि विराट और सई एक साथ नहीं सो रहे हैं जिससे वो काफी खुश होगी। पाखी को फिर से अपने ख्याली पुलाव पकाने के लिए एक मौका मिल जाएगा। यहां फिर से पाखी, सई और विराट के निजी जीवन में दखल देने की कोशिश करेंगी। हालांकि पाखी के इस व्यवहार से सई नाराज हो जाएंगी।

पुलकित के साथ डीन से मिलेगी सई 
हम सभी जानते हैं विराट से परेशान होकर सई ने कॉलेज से ट्रांसफर लेने का फैसला किया है। अब सई और पुलकित की मदद लेगी। दूसरी ओर, पुलकित सई की मदद करने के लिए सहमत हो जाएगा। सई और पुलकित जाकर डीन से मिलने वाले हैं ताकि वो कॉलेज ट्रांसफर ले सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डीन, सई के ट्रांसफॉर के लिए सहमत होंगे?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।