लाइव टीवी

GHKKPM Spoiler: सई को देखते ही विनायक को लेकर भागा विराट, रास्ते में होगा भयंकर एक्सीडेंट

Updated Sep 09, 2022 | 07:58 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट को पता चल गया है कि सई जिंदा है और वह अपनी बेटी के साथ गांव में रह रही है।

Loading ...
ghum hai kisikey pyaar mein Spoiler
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है।
  • विराट को पता चल गया है कि सई जिंदा है और वह अपनी बेटी के साथ गांव में रह रही है।
  • सई को जिंदा देखकर विराट हैरान रह जाता है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist) आने वाला है। शो की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। नील  भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में विराट को पता चल गया है कि सई जिंदा है और वह अपनी बेटी के साथ गांव में रह रही है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में दोनों का सामना हो चुका है। 

आपने अब तक देखा कि विराट विनायक के इलाज के लिए गांव पहुंचता है जहां उसे पता चलता है कि सई ही वो डॉक्टर है जिसने विनायक का इलाज किया। यहां सई, सवि और विनायक मस्ती कर रहे थे होते हैं। तभी सई की नजर विराट पर पड़ती है और सई को जिंदा देखकर विराट हैरान रह जाता है। इसके बाद दोनों अपने मन में सोचने लगते हैं। विराट सई को गलत समझता है और वहां से गुस्से में विनायक को लेकर चला जाता है। 

बाल बाल बचेंगे विराट और विनायक

विनायक को लेकर विराट नागपुर की ओर वापस चल देगा और गुस्से में गाड़ी चलाएगा। इस दौरान विराट की गाड़ी का एक्सीडेंट होते होते बचेगा। विनायक समझ नहीं पाएगा कि विराट को आखिर हुआ क्या है। उसे अभी ये भी नहीं पता कि सई से उसके पिता विराट का क्या रिश्ता है। विराट इस बात से परेशान है कि सई जिंदा होकर भी उससे दूर रही और उसने गांव में अपनी नई जिंदगी शुरू कर ली। 

Naagin 6: नागिन 6 में प्रथा की बेटी प्रार्थना का सामने आएगा अतीत, बड़े ट्विस्ट के साथ अब वो बनेगी शेषनागिन

सई पर होगा हमला

एक तरफ सई विराट की वजह से टेंशन में है, वहीं दूसरी तरफ  गुलाब राव सई को मरवाने के लिए साजिश रचेगा। गुलाब राव के रास्ते में सई बार बार आ जाती है और वो उसे हटाने के लिए हादसे की साजिश रचेगा। इस हादसे में सई घायल हो जाएगी। वहीं चव्हाण निवास में सबको पता चलेगा कि सई जिंदा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।