लाइव टीवी

GHKKPM Update: पाखी का नया मास्टर प्लान, विराट का अटेंशन पाने के लिए दांव पर लगाएगी अपनी जान

Updated Sep 17, 2021 | 09:01 IST

GHKKPM 17 September Update: गुम है किसी के प्यार में अब एक नया मोड़ लेने वाला है। आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि विराट का अटेंशन पाने के लिए पत्रलेखा अब एक जोखिम भरा कदम उठाने वाली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।
मुख्य बातें
  • विराट का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्रलेखा ने बनाया नया प्लान।
  • आग में झोंक देगी अपना और सम्राट का गठबंधन का कपड़ा।
  • फेल हो जाएगा पत्रलेखा द्वारा बनाया गया प्लान। 

गुम है किसी के प्यार में 17 सितंबर 2021 एपिसोड अपडेट: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर  टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ। गुम है किसी के प्यार में, अब छोटे पर्दे का प्रॉमिसिंग टीवी शो बन गया है। इस शो में आने वाले नए और रोचक मोड़ दर्शकों का मनोरंजन करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि लॉक्ड रूम से निकलने में सई कामयाब हो जाती है। वहीं, सई की गैरमौजूदगी की वजह से चव्हाण परिवार नाराज हो जाता है। दूसरी तरफ, पत्रलेखा विराट का अटेंशन पाने की कोशिश करती है मगर वह सई के ख्यालों में डूबा रहता है। पत्रलेखा यह जान जाती है कि विराट ने सई को बंद कर दिया है जिसके बाद वह विराट के इस व्यवहार पर हैरान हो जाती है। 

चव्हाण निवास में होती है सई की वापसी 

गुम है किसी के प्यार में का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में यह देखा जाएगा कि चव्हाण परिवार में सई की वापसी होगी। सई के आने की खबर करिश्मा विराट को देती है। मगर, एक नजर सई की तरफ देखने के बाद विराट पूजा में व्यस्त हो जाता है। वहीं, विराट का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्रलेखा भी अब एक नई चाल चलने वाली है।

अपनी जान दांव पर लगाएगी पाखी

विराट का प्यार पाने के लिए पत्रलेखा सारी हदें पार करने वाली है। पूजा के दौरान वह विराट का अटेंशन पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाली है। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि, पूजा के दौरान पाखी अपना और सम्राट का गठबंधन आग में डाल देती है। उसे यह लगता है कि आग में झुलसता देख विराट उसे बचा लेगा। लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। विराट की जगह अब सम्राट पाखी को बचाने वाला है। विराट के नोटिस करने से पहले ही सम्राट जोर से चिल्लाएगा जिससे पाखी डर जाएगी। ‌ उसे लगता है कि विराट उसकी मदद के लिए आगे आएगा मगर ऐसा नहीं होता है जिसके वजह से पाखी का बनाया हुआ खेल बिगड़ जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।