लाइव टीवी

गुम है किसी के प्यार में फेम सई और पाखी में हुई जबरदस्त जंग, जानें कौन जीता ये बैटल

Updated Jan 24, 2022 | 23:45 IST

Ayesha Singh Vs Aishwarya Sharma Bhatt: फिल्म पुष्पा के गानों का बुखार सिर्फ बॉलीवुड जगत के सितारों पर ही नहीं बल्कि टीवी सेलिब्रिटीज पर भी चढ़ गया है। इसी कड़ी में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट पुष्पा के गानों पर डांस करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट
मुख्य बातें
  • सई और पाखी के बीच हुई जबरदस्त जंग।
  • आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट पर चढ़ा पुष्पा का बुखार।
  • लिप सिंकिंग करती नजर आई यह दोनों अदाकारा।

Ayesha Singh VS Aishwarya Sharma Bhatt Lip Syncing On Film Pushpa Hit Songs: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के कई सितारों पर भी फिल्म पुष्पा का बुखार चढ़ गया है। जिसे देखो वह पुष्पा के गानों पर लिप सिंकिंग करते हुए नजर आ रहा है। हर कोई इन गानों को अपने अंदाज में रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। अगर इंस्टाग्राम की बात की जाए तो फिल्म पुष्पा के गानों पर बनने वाले रील्स ट्रेंड कर रहे हैं। छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt) भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों अदाकाराओं ने अपने-अपने अंदाज में फिल्म पुष्पा के गानों पर डांस किया है। यह दोनों अदाकारा एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

आयशा सिंह ने मचाया धमाल

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा आयशा सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने फिल्म पुष्पा के धमाकेदार गाने Oo Solriya पर डांस करके सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोगों को अपनी फेवरेट अदाकारा का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है जिसमें वह अपने सीरियल के मेंबर के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आयशा सिंह ने इस गाने में जो अदाएं दिखाई हैं उसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। 

Also Read: गुम है किसी के प्यार में अब आएगा कोर्ट रूम ड्रामा का हिट प्लॉट, विराट-सई के तलाक पर फूले नहीं समा रही पाखी

Also Read: अनुपमा-अनुज होंगे कंगाल तो काव्या-नंदिनी होंगी USA शिफ्ट, मेकर्स कहानी में लाएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

ऐश्वर्या शर्मा ने भी दी कड़ी टक्कर

वहीं ऐश्वर्या शर्मा भी कम नहीं हैं, उन्होंने फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने Sammi Sammi पर जबरदस्त डांस किया जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। ऐश्वर्या शर्मा ने पीली रंग की साड़ी पहनकर इस गाने पर जमकर डांस किया और रश्मिका मंदाना की कॉपी की। ऐश्वर्या शर्मा की चुलबुली अदाओं ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया। यह दोनों अदाकारा एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अगर लाइक्स की बात की जाए तो आयशा सिंह के इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं वहीं एश्वर्या सिंह के वीडियो को 18 लाख लोगों ने लाइक किया है। वैसे ऐश्वर्या शर्मा ने यह वीडियो आयशा सिंह से पहले पोस्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।