लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई और विराट को करीब आता देख आगबबूला हो जाएगी पाखी, याद दिलाएगी वादा

Updated Jun 03, 2021 | 13:08 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 3 June 2021: सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में इन दिनों नया ड्रामा चल रहा है। सई और विराट के कहने पर चव्‍हाण पुलकित-देवयानी की बेटी हरिणी का बर्थडे मना रहा है।

Loading ...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert
मुख्य बातें
  • सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में इन दिनों नया ड्रामा चल रहा है।
  • चव्‍हाण परिवार पुलकित-देवयानी की बेटी हरिणी का बर्थडे मना रहा है।
  • इस दौरान सई और विराट करीब आए और एक दूसरे को गले लगाया।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 3 June 2021: सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में इन दिनों नया ड्रामा चल रहा है। सई और विराट के कहने पर चव्‍हाण परिवार पुलकित-देवयानी की बेटी हरिणी का बर्थडे मना रहा है। बर्थडे पर सई और विराट ने एक नाटक तैयार किया था जिसमें सई ने हरिणी और पत्रलेखा ने देवयानी का रोल काफी शानदार तरीके से निभाया था।

इस प्‍ले का असर ऐसा हुआ कि हरिणी ने अपनी मां देवयानी को कुबूल कर लिया और उनके बीच सब  ठीक हो गया। इधर हरिणी के बर्थडे पर सई और विराट एक दूसरे के और करीब आ गए हैं। दोनों ने स्‍टेज पर एक दूसरे को गले लगाया और किस करने तक की कोशिश की। यह देखकर विराट की भाबी और उसकी दोस्‍त पाखी यानि पत्रलेखा के चेहरे का रंग उड़ जाता है।

पाखी और विराट शादी से पहले मिले थे और एक दूसरे को पसंद करने लगे थे लेकिन पाखी की शादी विराट के भाई सम्राट से हो गई। सम्राट को दोनों के बारे में पता चल गया और वह शादी के अगले ही दिन घर से चला गया। इसके बाद उसके लापता होने की खबर आई। पाखी को सम्राट के जाने का उतना गम नहीं है जितना विराट को अपना ना बना पाने का है। वह अब भी विराट से प्‍यार करती है और विराट सई के साथ सपने सजा रहा है। भले ही विराट और सई की शादी एक समझौता थी लेकिन अब दोनों नजदीक आ रहे हैं।

अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सई की तारीफ और सई-विराट को करीब आता देख पाखी आग बबूला हो जाएगी। वह विराट को उसका पुराना वादा याद दिलाएगी कि उसने कहा था कि उसकी जिंदगी में कोई नहीं आएगी। पाखी दावा करेगी कि सई और विराट को अपने वादे के लिए अलग होना ही होगा। पाखी और विराट की इन बातों को सई भी सुन लेती है। अब देखना ये होगा कि आगे क्‍या होगा? क्‍या विराट पाखी से किए वादे के मुताबिक चलेगा या सई से अपने प्‍यार का इजहार करेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।