लाइव टीवी

Hina Khan से Shivangi Joshi और Mohsin Khan तक, YRKKH सीरियल से चमकी इन सितारों की किस्मत

Updated Nov 08, 2021 | 17:13 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में काम करके कई टीवी सेलेब्रिटीज की किस्मत चमकी है। इन सितारों में शिवांगी जोशी से लेकर हिना खान और मोहसिन खान का नाम भी शामिल है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • टीवी के नामी सेलेब हैं मोहसिन खान। 
  • हिना खान की किस्मत भी इसी टीवी सीरियल से चमकी। 
  • शिवांगी जोशी को इस टीवी सीरियल से बड़ा ब्रेक मिला है। 

TV Celeb Who Got Fame From YRKKH: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कई साल से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस टीवी सीरियल ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बना ली है जो कोई और टीवी सीरियल नहीं ले सकता है। बीते 11 साल से यह टीवी सीरियल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इन 11 वर्षों में इस टीवी शो ने कई सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियां दी हैं। इन जोड़ियों को दर्शकों ने अपना आइडल भी मान लिया है। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार कास्ट और कहानी को बदला गया है, जिसकी वजह से ये रिश्ता क्या कहलाता है के पुराने कास्ट ने इस शो को अलविदा कह दिया। भले ही यह सितारे अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। मगर, इस शो ने दर्शकों के साथ इन सितारों के करियर पर भी बड़ा प्रभाव डाला है। इस शो में काम करने के बाद कई टीवी सितारों की किस्मत चमक गई है। हिना खान (Hina Khan) से लेकर शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) तक कई टीवी सितारों के करियर को बनाने में इस टीवी सीरियल का हाथ रहा है। 

मोहसिन खान 

मोहसिन खान (Mohsin Khan) टीवी की दुनिया के एक नामी कलाकार हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में काम करने के बाद मोहसिन खान को काफी फेम मिला है। वह पहले छोटे रोल्स करते थे। मगर, यह टीवी शो छोड़ने के बाद, अब यह कहा जा रहा है कि मोहसिन के पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 

शिवांगी जोशी 

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा, शिवांगी जोशी इस शो का हिस्सा रह चुकि हैं। शिवांगी ने इस शो में नायरा और सीरत का किरदार निभाया था। इस शो में काम करने के बाद शिवांगी जोशी का नाम टीवी की टॉप अदाकाराओं में गिना जाने लगा। 

हिना खान 

ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत से हिना खान इस शो का हिस्सा थीं। उन्होंने इस शो में अक्षरा का किरदार निभाया था। उनका सफर इस शो से बाहर आने के बाद काफी बेहतरीन रहा है। उनके सफल करियर के पीछे इस टीवी शो का हाथ है। 

करण मेहरा

हिना खान के साथ करण मेहरा भी इस शो के शुरुआत से कास्ट का हिस्सा थे। हिना खान और करण मेहरा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। उन्होंने इस टीवी सीरियल में नैतिक का रोल अदा किया था। 

मोहेना कुमारी सिंह 

मोहेना कुमारी सिंह टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा और डांसर हैं। उन्होंने इस टीवी शो में किर्ती का किरदार निभाया था। इस शो में काम करने के बाद मोहेना घर-घर में पॉपुलर हो गईं। टीवी इंडस्ट्री में मोहेना कुमारी अब एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। 

कांची सिंह 

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो कांची सिंह के लिए काफी स्पेशल रहा है। इस शो की वजह से उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। आज भी लोग उन्हें भुला नहीं पाएं हैं। 

रोहन मेहरा 

रोहन मेहरा भी इस शो का हिस्सा रहे हैं। इस शो ने रोहन मेहरा के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इस शो को क्विट करने के बाद रोहन मेहरा को बिग बॉस में भी देखा गया था। बिग बॉस में भी दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।