लाइव टीवी

Indian Idol 11 में पहले दिन ही रो पड़ीं नेहा कक्कड़, 16 साल की अबोली को जानें क्यों बना लिया आइडल

Updated Oct 13, 2019 | 09:29 IST

Indian Idol 11 First Episode: इंडियन आइडल-11 के मंच पर कंटेस्टेंट अबोली की इमोशनल कहानी सामने आई। जिसे सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। यहां तक कि नेहा कक्कड़ ने तो स्टेज पर जाकर अबोली को गोद में उठा लिया...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इंडियन आइडल।
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल-11 के लिए ऑडिशन देने पहुंचीं अबोली 16 साल की हैं।
  • गाना गाने के लिए मंच पर अबोली की मां उन्हें गोद में लेकर आईं।
  • नेहा कक्कड़ कंटेस्टेंट अबोली की ये हालत देखकर हैरान रह गईं।

छोटे परदे का मोस्ट फेमस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शुरू हो चुका है। 12 सितंबर से शुरू हुए इस शो का पहला दिन बेहद धमाकेदार रहा। इंडियन आइडल-11 में जजेस नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, अनु मलिक के सामने एक से बढ़कर एक पार्टिसिपेंट्स पहुंचे। जिन्हें देखकर इंडियन आइडल के जज खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। इन्हीं में एक अबोली नाम की कंटेस्टेंट भी इंडियन आइडल के मंच पर पहुंची, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया। 
इंडियन आइडल-11 के लिए ऑडिशन देने पहुंचीं अबोली 16 साल की हैं। गाना गाने के लिए मंच पर अबोली की मां उन्हें गोद में लेकर आईं। ये देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल नेहा कक्कड़ को लगा अबोली एक छोटी बच्ची हैं इसलिए उन्होंने कहा कि आंटी ये बच्चों का शो नहीं है। इस पर अबोली की मां ने कहा कि उनकी बेटी 16 साल की है। ये जानकर सभी जजेस शॉक्ड रह गए। 


इंडियन आइडल के मंच पर अबोली की मां ने अपनी बेटी की इमोशनल कहानी बताई। जिसे सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। यहां तक कि नेहा कक्कड़ तो शो में इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने स्टेज पर जाकर अबोली को गोद में उठा लिया। नेहा कक्कड़ ने अबोली का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कभी भी हिम्मत नहीं हारूंगी। क्योंकि जब भी मैं हिम्मत खोने लगूंगी तो आपको और आपकी खूबसूरत स्माइल को याद करूंगी अबोली। तुम मेरी आइडल हो...।'

अबोली ने इंडियन आइडल-11 में आमिर खान की फिल्म दंगल का फेमस सॉन्ग नैना गाया। गाना सुनकर जजेस काफी खुश हुए और उन्होंने अबोली के जज्बे की खूब तारीफ की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।