लाइव टीवी

Indian Idol 11: पिता की मौत के बाद छूटा स्कूल, सड़क पर किए जूते साफ, ऐसी है सनी हिंदुस्तानी की कहानी

Updated Feb 24, 2020 | 07:00 IST

Indian Idol 11 Winner Sunny Hindustani: सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आइडल 11 का खिताब जीत लिया है। सनी काफी संघर्षों के बाद आज इस मुकाम में पहुंचे हैं। सनी जब छोटे थे तो पिता का निधन हो गया था।

Loading ...
Sunny Hindustani
मुख्य बातें
  • सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल का खिताब जीत लिया है।
  • सनी काफी कठिन संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
  • सनी गुजारा करने के लिए कभी सड़क पर बूट पॉलिश किया करते थे। 

मुंबई. पंजाब के जालंधर के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम कर लिया है। सनी की आवाज पाकिस्तानी सूफी सिंगर नुसरत फतेह अली खान से काफी मिलती है। सनी को 25 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। इसके अलावा उन्हें टीसीरीज की अगली फिल्म में गाने का भी मौका मिला है। सनी काफी कठिन संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वह गुजारा करने के लिए कभी सड़क पर बूट पॉलिश किया करते थे। 

सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह छोटे तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद  उनका पालन पोषण उनकी मां ने किया था। बचपन में गरीबी के कारण उनका स्कूल तक  छूट गया था। 

सनी के मुताबिक  कर्जदार परिवार को कोसते थे। कर्ज के कारण उन्होंने अपने पिता के घर को बेचना पड़ा था।  जब घर के हालत बेहद खराब हो गए थे तो उन्होंने बूट पॉलिश का काम करना शुरू कर दिया था।

नहीं ली है म्यूजिक की ट्रेनिंग 
सनी ने कही से म्यूजिक की ट्रेनिंग नहीं ली है। हालांकि, उन्हें संगीत विरासत में मिला है। सनी ने बताया कि उनके पिता भी गाना गाया करते थे। उनकी आवाज को सुनकर दरगाह वालों ने उन्हें गाना गाने के लिए बुला लिया था। 

सनी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार नुसरत फतेह अली खान को सुना तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इसके बाद उन्होंने इंडियल आइडल का ऑडिशन दिया। सनी ने ऑडिशन में नुसरत फतेह अली खान का गाना आफरीन-आफरीन गाया। 

आनंद महिंद्रा ने किया था ट्वीट 
सनी हिंदुस्तानी के फैंस में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं। आनंद महिंद्रा ने सनी के ऑडिशन के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था। आनंद ने लिखा था- ''मेरे दोस्त ने ये वीडियो शेयर किया, वो देखने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए। 

आनंद महिंद्र लिखते हैं-'आप यूट्यूब पर इसका पूरा वीडियो निकलें और मेरा चैलेंज है कि आप आंसू रोककर दिखाए। टीवी और सोशल मीडिया ने शानदार सर्विस दी है। टैलेंज को खोजने का सबसे अच्छा जरिया।' एक एपिसोड में सनी की परफॉर्मेंस से जज के आंखों में आंसू आ गए थे। विशाल ददलानी ने उन्होंने 100 रुपए ईनाम में दिए थे।             
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।