लाइव टीवी

Indian Idol 12: 12 घंटे तक चल सकता है इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले, इन विवादों के कारण याद किया जाएगा सीजन 12

Updated Jul 17, 2021 | 15:27 IST

Indian Idol 12: इंडियन आइडल सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही महीनों में होने जा रहा है। ताजा खबरों की माने तो सीजन 12 का फिनाले 12 घंटे तक चल सकता है। जानिए इस सीजन से जुड़े बड़े विवाद...

Loading ...
Indian Idol 12
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चल सकता है।
  • ग्रैंड फिनाले को ग्रैंड बनाने के लिए शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
  • इंडियन आइडल का सीजन 12 कई विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहा था।

मुंबई. इंडियन आइडल सीजन 12 का फिनाले 15 अगस्त को होने की संभावना है। टॉप पांच कंटेस्टेंट पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, निहार और सयाली कांबले के बीच खिताब को लेकर जंग होगी। 

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 12 एक दो नहीं बल्कि 12 घंटे तक चलने वाला है। फिनाले में इस दौरान कई सारे सेलिब्रेटी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा पिछले सीजन के विजेता भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा क्रिएटिव टीम फिनाले को ग्रैंड बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिनाले की डेट लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

ये थे बड़े विवाद
सीजन 12 कई विवादों के कारण चर्चा में रहा था। शो में फेक लव स्टोरी, गरीबी को हाईलाइट करने को लेकर काफी आलोचना हुई थी। शो में आए कई गेस्ट जज ने कहा था कि उनसे कंटेस्टेंट्स की जबरदस्ती तारीफ करवा रहे हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझसे मेकर्स ने कहा था कि शो में सबकी तारीफ करनी है। यही नहीं, मुझसे कहा गया था कि कोई जैसा भी गाए, उसको बढ़ावा देना है। मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया।'

पवनदीप और अरुणिता की फेक लव स्टोरी    
शो के मेकर्स पर कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की झूठी लव स्टोरी दिखाने  का भी आरोप लगा था। इंडियन आइडल के पिछले सीजन में भी जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की फेक लव स्टोरी दिखाई गई थी। 

इंडियन आइडल 12 में शनमुख प्रिया और मोहम्मद दानिश को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। यूजर्स का मानना था कि ये दोनों सिंगर्स गाते नहीं  बल्कि केवल चिल्लाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।