लाइव टीवी

Indian Idol 12: इस महिला कुली की कहानी जान पसीजा आदित्‍य नारायण का द‍िल, दे डाली अपनी एक द‍िन की सैलरी

Updated Jul 14, 2021 | 06:51 IST

Indian Idol 12: इंडियल आइडल 12 के लेडीज स्‍पेशल एपिसोड में मोहम्मद दानिश को सपोर्ट करने के लिए महिला कुली रिजवाना आई थीं। वह पति की मौत के बाद 4 बच्‍चों को पालने के लिए कुली का काम करने लगीं।

Loading ...
Indian Idol 12
मुख्य बातें
  • मोहम्मद दानिश को सपोर्ट करने के लिए महिला कुली रिजवाना आई थीं।
  • रिजवाना की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली थी।
  • उन्‍होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया तो जजों के साथ साथ सभी कंटेस्‍टेंट हैरान रह गए।

Indian Idol 12: सिगिंग रियलिटी शो इंडियल आइडल 12 अपने फ‍िनाले की डेट को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को बेसब्री से फ‍िनाले का इंतजार है। हाल ही में शो में लेडीज स्‍पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें टॉप 3 सिंगर्स को सपोर्ट करने करने के लिए उनकी महिला फैंस आईं। इसी दौरान मोहम्मद दानिश को सपोर्ट करने के लिए महिला कुली रिजवाना आई थीं। रिजवाना की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली थी। जब उन्‍होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया तो जजों के साथ साथ सभी कंटेस्‍टेंट हैरान रह गए। उनकी कहानी जानकर इंडियन आइडल 12 के होस्‍ट आदित्‍य नारायण का दिल पसीज गया और उन्‍होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।  

इंडियन आइडल के सेट पर रिजवाना ने बताया कि वह मैसूर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करती है। कुछ साल पहले उसके पति की अचानक मौत हो गई थी और 4 बच्‍चों की जिम्‍मेदारी उसके ऊपर आ गई। बच्चों को पालने के लिए वे कुली का काम करने लगीं। अपनी कहानी बताते हुए रिजवाना रोने लगीं तो आदित्य नारायण खुद को रोक नहीं पाए। आदित्य नारायण ने रिजवाना को अपनी एक दिन की सैलरी दे दी। ये देखकर शो पर मौजूद हर शख्स तालियां बजाने लगा। 

आदित्‍य नारायण ने कही ये बात

रिजवाना की मदद करने वाले आदित्‍य नारायण ने कहा कि मैम आपके इस जज्बे को सलाम है। अब आपके 4 बच्चे इंडियन आइडल के बच्चे हो गए हैं। आज के एपिसोड की जो भी मेरी कमाई होगी। वो मैं आपके बच्चों के लिए देना चाहता हूं। आदित्‍य नारायण के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी वह खूब वाहवाही लूट रहे हैं। 

बता दें कि इंडियन आइडल का 12वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है।  इस सीजन में अब 6 सिंगर्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), सायली कांबले (Sayli Kamble), मोहम्मद दानिश (Mohd Danish), शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya) और निहाल तारो (Nihal Tauro) शामिल हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।