लाइव टीवी

Ramayan memes: टीवी पर फिर रामायण दिखाए जाने की ऐसी खुशी! लोग शेयर कर रहे मीम वाले मजेदार चुटकुले!

Updated Apr 16, 2021 | 13:15 IST

पिछले साल 2020 में टीवी पर कई रिकॉर्ड बनाने के बाद रामायण धारावाहिक एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रहा है। इससे पहले उत्साहित यूजर्स सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Loading ...
रामायण के वायरल मीम
मुख्य बातें
  • बीते साल लॉकडाउन के बाद डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था 33 साल पुराना धारावाहिक।
  • दुनिया भर में पौराणिक गाथा देखने वाले दर्शकों की संख्या ने बना दिया था रिकॉर्ड।
  • एक बार फिर टीवी पर हो रही शो की वापसी, लोगों ने शेयर किए मजेदार मीम्स

मुंबई: सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रामायण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। पिछले साल, जब COVID-19 महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तब दूरदर्शन (DD) ने रामानंद सागर के रामायण को दिखाने का फैसला किया था। यह शो पहली बार 1987 में टीवी पर प्रसारित हुआ था। पौराणिक शो 33 साल बाद छोटे पर्दे पर फिर से आया और इसे 2020 में भी दर्शकों से वही पुराना वाला प्यार मिला। 16 अप्रैल, 2020 को रामायण 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सो बन गया था।

इस बारे में डीडी नेशनल ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, 'दूरदर्शन पर रामायण के पुन:प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों की बड़ी संख्या दर्ज की है। यह शो 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।'

अब, एक साल बाद, रामायण के निर्माताओं ने शो को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है, लेकिन इस बार, दर्शकों को स्टार भारत पर हर दिन शाम 7 बजे पौराणिक गाथा देखने को मिलेगी।

यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रामायण ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इसके सीन्स को अपनी जिंदगी से जोड़कर मजेदार मीम शेयर करने शुरू कर दिए। यहां आप इनकी एक झलक देख सकते हैं।

1. जब मां आपको करेले की सब्जी जबरदस्ती खाने पर मजबूर करें।

2. जब गणित के टीजर पूछें- बोर्ड के पास आकर सवाल कौन हल करेगा?

3. जब मैं अपने भविष्य के बारे में सोचता हूं- 'मुझे चारों ओर अंधकार क्यों दिख रहा है'

4. जब आप बहस में जीत रहे हों और वो रोना शुरू कर दे- 'हे प्रभु! ये कौन सा अस्त्र है।'

5. इन दिनों मेरा फोन मुझसे कहता है...

6. घर में कोई फंक्शन होने पर 5 साल की उम्र में एक साथ रखी कुर्सियों पर बैठने के अंदाज की याद:

7. नेटफ्लिक्स का पासवर्ड मांगते दोस्तों का आपके साथ व्यवहार:

रामायण की वापसी की खबर को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए सीता की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने लिखा था, 'इस साल रामायण फिर से छोटे पर्दे पर साझा करने के लिए उत्साहित! रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई, और ऐसा लग रहा है इतिहास खुद को दोहरा रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।