लाइव टीवी

10 साल की बेटी के सामने Kamya Panjabi ने पहनाई शलभ डांग को अंगूठी, देखें एक्ट्रेस की सगाई का ये खूबसूरत वीडियो

Updated Feb 09, 2020 | 11:03 IST

टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में प्रीतो की भूमिका निभाने वाली काम्या पंजाबी ने शलभ डांग से सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। 

Loading ...
Kamya Panjabi
मुख्य बातें
  • काम्या पंजाबी ने शलभ डांग से की सगाई
  • टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • इस वीडियो में काम्या और शलभ के दोनों बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी की तैयारी काफी दिनों से चल रही है। शनिवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग से सगाई की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में काम्या और शलभ खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं काम्या पंजाबी और शलभ डांग 10 फरवरी यानी कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

सगाई की तस्वीरों में शलभ घुटनों पर बैठकर काम्या को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। सगाई में काम्या ने ब्लैक कलर की घरारा सूट पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं शलभ शॉर्ट कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। हाल ही में काम्या ने सगाई का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दोनों के बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में काम्या की 10 साल की बेटी अंगूठी पकड़े नजर आ रही हैं। 

बता दें कि शादी की रस्मों की शुरुआत करने से पहले काम्या ने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्‍वीरों में काम्‍या रानी पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं सगाई की तस्वीरों पर फैंस ही नहीं बल्कि टीवी स्टार्स भी लगातार बधाई दे रहे हैं। 10 फरवरी को शादी करने के बाद दोनों 11 फरवरी को रिसेप्शन देंगे। कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा।

होने वाले पति यानी शलभ को लेकर काम्या ने कहा कि मैं काफी खुश हूं, उसके साथ दुनिया ही पूरी अलग हो गई है। अब मैं पहले से ग्लो और ब्लश करती हूं। मुझे पता है कि इमोशनल सिक्योरिटी का क्या मतलब है। बता दें कि दोनों की बातचीत भी फरवरी में शुरू हुई थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।